लाइव न्यूज़ :

Saif Ali Khan Attack Case: पैसा लूटकर बांग्लादेश भागने के फिराक में था शरीफुल इस्लाम?, सैफ अली खान के घर में ऐसा दिया अंजाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2025 12:13 IST

Saif Ali Khan Attack Case LIVE Update: आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देSaif Ali Khan Attack Case LIVE Update: पूछताछ में कहा कि पह पैसा लेकर बांग्लादेश भागना चाहता था। Saif Ali Khan Attack Case LIVE Update: अभिनेता के फ्लैट में घुस गया। फिर वह बाथरूम से बाहर आया।Saif Ali Khan Attack Case LIVE Update: सिलसिलेवार घटनाएं हुईं और अंत में चाकू से हमला किया गया।

Saif Ali Khan Attack Case LIVE Update: मुंबई पुलिस फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर उन पर हमले की आपराधिक घटना का नाट्य रूपांतरण कर सकती है, जहां एक हमलावर ने अभिनेता पर कई बार चाकू से वार किया था। इस मामले के आरोपी 30 वर्षीय बांग्लादेशी व्यक्ति को रविवार सुबह पड़ोसी ठाणे शहर से गिरफ्तार किया गया। यहां की एक अदालत ने आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पूछताछ में कहा कि पह पैसा लेकर बांग्लादेश भागना चाहता था। 

अधिकारी के अनुसार, पुलिस अपनी जांच के तहत शहजाद को ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग में खान के घर ले जा सकती है और अपराध स्थल पर घटना का नाट्य रूपांतरण कर सकती है। पुलिस ने कहा था कि शहजाद 15 जनवरी की देर रात अभिनेता के अपार्टमेंट में चोरी के इरादे से घुसा था। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह इमारत की सातवीं-आठवीं मंजिल पर सीढ़ियों से चढ़ा।

इसी इमारत में 12वीं मंजिल पर खान और उनकी अभिनेत्री पत्नी करीना कपूर खान अपने बच्चों और घरेलू कर्मचारियों के साथ रहते हैं। एक अधिकारी ने पहले बताया था, ‘‘वह (आरोपी) इमारत के ‘डक्ट’ वाले क्षेत्र में घुसा, वहां से एक पाइप के सहारे 12वीं मंजिल पर चढ़ा और बाथरूम की खिड़की से अभिनेता के फ्लैट में घुस गया। फिर वह बाथरूम से बाहर आया।

जहां अभिनेता के कर्मचारियों ने उसे देखा, जिसके बाद सिलसिलेवार घटनाएं हुईं और अंत में चाकू से हमला किया गया।’’ अभिनेता (54) पर कई बार चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद पास के लीलावती अस्पताल में उनकी पांच घंटे सर्जरी हुई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबांग्लादेशमुंबईPoliceसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली