लाइव न्यूज़ :

सहरसाः पंचायत ने दुष्कर्म पीड़िता के इज्जत की कीमत लगाई 70000 रुपए, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, जदयू विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

By एस पी सिन्हा | Updated: March 5, 2022 17:09 IST

बिहार में सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के महुआ बाजार स्थित एक गांव का मामला है. जदयू विधायक रतनेश सादा ने इस मामले में पुलिस के खिलाफ आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा.

Open in App
ठळक मुद्देमहादलित लड़की के साथ शुक्रवार को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था.सामाजिक संगठन आगे आया और उसकी पहल पर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुआ. मां की डांट सुनने के बाद पीड़ित लड़की घर से बाहर चली गई थी.

पटनाः बिहार में सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के महुआ बाजार स्थित एक गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पंचायत ने एक अजीबोगरीब फैसला सुनाते हुए एक महादलित लड़की की इज्जत की कीमत 70 हजार रुपए लगा दी है.

पंचायत ने आरोपी युवक को पीड़िता के परिवार को 70 हजार रुपए देने को कहा है, साथ ही समझौते के जरिए मामले को दबाने का हुक्म दुना दिया. हालांकि एक सामाजिक संगठन के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महादलित लड़की के साथ शुक्रवार को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था.

दुष्कर्म का आरोप सरफराज नाम के युवक पर लगा. ग्रामीणों के अनुसार, मामला सामने आने के बाद पंच ने हस्तक्षेप किया और 70 हजार रुपए देकर इसे रफा-दफा करने की बात कही. परिजन पुलिस के पास जा रहे थे, लेकिन दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत बैठाई गई. इसके बाद पंचायत ने फरमान सुनाया कि आरोपी का परिवार पीड़िता के परिवार को 70 हजार देकर मामले को समाप्त कर दे.

लेकिन पीड़ित पक्ष पंचायत के इस फैसले से संतुष्ट नहीं था. जिसके बाद एक सामाजिक संगठन आगे आया और उसकी पहल पर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुआ. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले के मुख्य अभियुक्त सरफराज को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि मां की डांट सुनने के बाद पीड़ित लड़की घर से बाहर चली गई थी.

परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद लड़की के ननिहाल में होने का पता चला. इसी दौरान आरोपी ने जबरन लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई. वहीं, मामले को तूल पकड़ता देख सोनवर्षा विधानसभा से जदयू विधायक रतनेश सादा ने इस मामले में पुलिस के खिलाफ आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा. मामला गंभीर होते देख पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सरफराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी