लाइव न्यूज़ :

15 दिनों से मायके में रह रही थी पत्नी, गुस्से में आकर पति ने पेट्रोल डाल आग लगाई, 45 साल की सास की मौत, जानें क्या है वजह

By भाषा | Updated: October 29, 2022 14:49 IST

उत्तर प्रदेशः सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शामली निवासी नितिन (26) राजमिस्त्री का काम करता है। ससुराल थाना जनकपुरी के अन्तर्गत गढ़ीमलूक में है।

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सास ने दम तोड़ दिया। नितिन ने गुस्से में आकर अपनी सास और पत्नी के उपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।तीनों की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग आ गए।

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना जनकपुरी इलाके में एक युवक ने शनिवार को अपनी पत्नी और सास के उपर कथित रूप से पेट्रोल छिडक कर उन्हें आग के हवाले कर दिया, जिससे इस घटना में तीनों झुलस गये और सास की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि तीनों को झुलसी अवस्था में जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सास ने दम तोड़ दिया। सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शामली निवासी नितिन (26) राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी ससुराल थाना जनकपुरी के अन्तर्गत गढ़ीमलूक में है।

उन्होंने बताया कि नितिन की पत्नी रीतिका (22) का नितिन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद वह 15 दिनों से मायके में रह रही थी । मांगलिक ने बताया कि नितिन पत्नी को लेने अपनी ससुराल आया था ओर उसे वापस ले जाना चाहता था लेकिन रीतिका उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी और उसकी मां पायल (45) भी अपनी बेटी का ही साथ दे रही थी।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह पांच बजे नितिन ने गुस्से में आकर अपनी सास और पत्नी के उपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। उन्होंने बताया कि पेट्रोल के कारण आग भड़क गयी और नितिन भी इस आग की चपेट मे आ गया, जिससे उसकी सास पायल, पत्नी रीतिका और खुद नितिन झुलस गये। उन्होंने बताया कि तीनों की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग आ गए।

आग बुझाने का प्रयास करते हुए उन्हे जिला चिकित्सालय ले जाया गये जहां उपचार के दौरान पायल की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी रीतिका की हालत गम्भीर है। रीतिका ने पुलिस को बताया कि छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि रीतिका और नितिन का उपचार जिला चिकित्सालय मे चल रहा है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?