लाइव न्यूज़ :

Saharanpur: खुशी घर में मातम?, शादी से लौट रहे दूल्हे के भाई हसीन और जीजा राजू की सड़क हादसे मे मौत, मामा इस्तखार हेलमेट पहने होने की वजह से बचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2024 12:59 IST

Saharanpur: दूल्हे का छोटा भाई हसीन (18), बहनोई राजू (26) और मामा इस्तखार (30) बाइक से लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देट्रैक्टर ट्रॉली चालक वाहन सहित फरार हो गया।पुलिस तलाश कर रही है।थाना गंगोह पुलिस मौके पर पहुंची।

Saharanpur: सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में शादी से लौट रहे दूल्हे के भाई और जीजा की एक सड़क हादसे मे मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि रविवार रात थाना गंगोह के अन्तर्गत ग्राम हाजीपुर निवासी इजरायल की बारात शामली के कांधला के गढ़ी दौलत से देर रात लौट रही थी, वहीं दूल्हे का छोटा भाई हसीन (18), बहनोई राजू (26) और मामा इस्तखार (30) एक बाइक से लौट रहे थे।

जैन ने बताया कि उनकी बाइक जैसे ही गंगोह बिडौली मार्ग पर ग्राम दुधला के पास पहुंची, तभी एक टैक्ट्रर—ट्रॉली से टक्कर हो गई। एएसपी ने बताया कि यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग 20 मीटर दूर जाकर सड़क पर गिरे। उन्होंने बताया कि हादसे में दूल्हे के छोटे भाई हसीन और जीजा राजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा इस्तखार हेलमेट पहने होने की वजह से बच गया, लेकिन वह भी बुरी तरह चोटिल हो गया है। जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना गंगोह पुलिस मौके पर पहुंची।

तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हसीन और राजू को मृत घोषित कर दिया। घायल इस्तखार का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा