लाइव न्यूज़ :

3 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए 8 माह की गर्भवती मां ने कुएं में लगाई छलांग, डूबने से मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2025 10:34 IST

Sagar: सूचना मिलने पर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) शशिकांत सरयाम तथा देवरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला मौके पर पहुंचे और कुएं से मां-बेटी के शव बाहर निकलवाए।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी को बचाने के लिए मां भी तुरंत कुएं में कूद गई।दुर्भाग्यवश दोनों की डूबने से मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Sagar: मध्य प्रदेश के सागर जिले में तीन वर्षीय बेटी को बचाने के लिए एक आठ माह की गर्भवती मां ने कुएं में छलांग लगा दी, जिससे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम नेगुवा रतन में सोमवार को हुई, जब विनीता आदिवासी (28) अपनी बेटी दुर्गा को लेकर घर से लगभग 300 मीटर दूर खेत में बने एक कुएं पर नहाने गई थीं। उन्होंने बताया कि उस दौरान अचानक बच्ची फिसलकर कुएं में गिर गई। उन्होंने बताया कि बेटी को बचाने के लिए मां भी तुरंत कुएं में कूद गई,

लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) शशिकांत सरयाम तथा देवरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला मौके पर पहुंचे और कुएं से मां-बेटी के शव बाहर निकलवाए। बुंदेला ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।

विनीता के ससुर जुगल आदिवासी ने बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम पर जा चुके थे। जब उनकी पत्नी घर लौटीं तो बहू और पोती घर पर नहीं थीं। बाद में उनकी तलाश के दौरान दोनों के शव कुएं में मिले। उन्होंने बताया कि विनीता आठ माह की गर्भवती थीं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी