लाइव न्यूज़ :

Ruturaj Gaikwad: क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में शतक, अंतिम 10 पारी में 6 शतकीय प्रहार और 955 रन, आईपीएल 2023 में करेंगे धमाका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 2, 2022 22:30 IST

Ruturaj Gaikwad: महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में क्रमश: उत्तर प्रदेश और असम के खिलाफ बड़ी शतकीय पारियां खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

Open in App
ठळक मुद्दे 2022-2023 में धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया के लिए दरवाजे खोल दिए।  पिछली 10 लिस्ट ए और टी20 पारियों में छह शतक लगाए हैं। एक ओवर में सात छक्के लगाने का लिस्ट ए रिकॉर्ड भी शामिल है।

Ruturaj Gaikwad: महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ घरेलू खिताब (विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट फाइनल) जीतने से चूक गए। गायकवाड़ ने 2022-2023 में धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया के लिए दरवाजे खोल दिए। गायकवाड़ ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में क्रमश: उत्तर प्रदेश और असम के खिलाफ बड़ी शतकीय पारियां खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

हालांकि फाइनल में भी सौराष्ट्र के खिलाफ शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022-23 में आठ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी गायकवाड़ इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी 2022-23 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

गायकवाड़ ने अपनी पिछली 10 लिस्ट ए और टी20 पारियों में छह शतक लगाए हैं। अंतिम 10 पारी में 955 रन बनाए हैं। एक ओवर में सात छक्के लगाने का लिस्ट ए रिकॉर्ड भी शामिल है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ इस मैच में 220 रन बनाये और फिर असम के खिलाफ सेमीफाइनल में 168 रन की पारी खेली।

गायकवाड़ राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बांग्लादेश दौरे के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। गायकवाड़ ने तीन अलग-अलग राज्यों में अपनी पिछली 10 पारियों में क्रमश: 119.75 और 122.12 की औसत और स्ट्राइक रेट से कुल 955 रन बनाए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों में लगातार तीन शतक बनाए।

रुतुराज गायकवाड़ अंतिम 10 पारियों का स्कोर मैचः (Ruturaj Gaikwad last 10 innings score)

1- 108 (131) बनाम सौराष्ट्र, नरेंद्र मोदी स्टेडियम

2- 168 (126) बनाम असम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम

3 – 220* (159) बनाम उत्तर प्रदेश, नरेंद्र मोदी स्टेडियम

4 -40 (42) बनाम बंगाल, जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम

5 - 124* (123) बनाम रेलवे, मैटलर्जिकल एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट लिमिटेड सेल स्टेडियम

6 - 19 (19) बनाम हरियाणा, महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

7 - 114 (68) बनाम केरल, महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

8 - 38 (33) बनाम मेघालय, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम

9 - 12 (16) बनाम जम्मू और कश्मीर, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम

10 - 112 (65) बनाम सर्विसेज, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम।

टॅग्स :महाराष्ट्रIPLआईपीएल 2023आईपीएल ऑक्शनचेन्नई सुपर किंग्सएमएस धोनीबीसीसीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी