लाइव न्यूज़ :

बाइक टैक्सी चालक के बैंक खाते में 19 अगस्त 2024 से 16 अप्रैल 2025 के बीच 331.36 करोड़ रुपये जमा, अवैध सट्टेबाजी ऐप मामला, दो कमरों वाली झुग्गी में रहता है शख्स?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2025 12:33 IST

जांचकर्ताओं ने बिना समय गंवाए यह पता लगाया कि यह अवैध राशि ठिकाने लगाने के लिए एक ‘म्यूल’ खाते के इस्तेमाल का मामला है।

Open in App
ठळक मुद्देचालक एक मशहूर कैब सेवा प्रदाता कंपनी के साथ काम करता था।ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच करते हुए ‘रैपिडो’ चालक तक पहुंचा।चालक दिल्ली के एक साधारण इलाके में दो कमरों वाली झुग्गी में रहता है।

नई दिल्लीः एक अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में आठ महीनों के भीतर 331 करोड़ रुपये से अधिक राशि एक बैंक खाते में जमा होने के पीछे की जांच करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ‘बाइक-टैक्सी’ चालक के दरवाजे पर पहुंची। यह चालक एक मशहूर कैब सेवा प्रदाता कंपनी के साथ काम करता था।

जांचकर्ताओं ने बिना समय गंवाए यह पता लगाया कि यह अवैध राशि ठिकाने लगाने के लिए एक ‘म्यूल’ खाते के इस्तेमाल का मामला है। अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ‘वनएक्सबेट’ ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच करते हुए ‘रैपिडो’ चालक तक पहुंचा।

इस घटनाक्रम पर ‘रैपिडो’ की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। अधिकारियों के अनुसार, चालक के बैंक खाते में 19 अगस्त 2024 से 16 अप्रैल 2025 के बीच कुल 331.36 करोड़ रुपये जमा हुए। संघीय एजेंसी ने चालक के बैंक रिकॉर्ड में दिए गए पते पर छापा मारा। जांच में पता चला कि चालक दिल्ली के एक साधारण इलाके में दो कमरों वाली झुग्गी में रहता है।

जीविका के लिए दिनभर मोटरसाइकिल चलाता है। ईडी का ध्यान इस बात पर भी गया कि जमा राशि में से एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम राजस्थान के उदयपुर के एक होटल में आयोजित “भव्य शादी समारोह” के खर्चों के लिए इस्तेमाल की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, यह शादी गुजरात के एक युवा नेता से जुड़ी है, जिन्हें जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज