लाइव न्यूज़ :

अमेरिका भेजने के नाम पर हरियाणा में युवक से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

By भाषा | Updated: August 30, 2020 20:16 IST

पंजाब के अंदाना गांव निवासी मेहर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अमेरिका जाना चाहता था और एक दोस्त के जरिये दर्शन नाम के शख्स से उनका संपर्क हुआ, जिन्होंने उनसे 10 लाख रुपये ठग्गा है।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत कर्ता ने कहा- आरोपी ने कहा था 25 लाख रुपये का खर्च आएगा और 10 लाख रुपये पेशगी देनी होगी।शिकायत के मुताबिक आरोपी ने कहा कि उसका आदमी अमेरिका में है और वह सिंह का वर्क वीजा लगवाकर देगा।

जींद: हरियाणा के जींद जिले स्थित गढ़ी थाने की पुलिस ने अमेरिका भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने ढिंडोली गांव के रहने वाले दर्शन नामक व्यक्ति को आरोपी बनाया है।

जांच अधिकारी सहायक पुलिस उपनिरीक्षक राकेश कुमार के मुताबिक पंजाब के अंदाना गांव निवासी मेहर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अमेरिका जाना चाहता था और एक दोस्त के जरिये दर्शन से उसका संपर्क हुआ। शिकायत के मुताबिक दर्शन ने कहा कि उसका आदमी अमेरिका में है और वह सिंह का वर्क वीजा लगवाकर देगा। साथ ही अमेरिका जाते ही काम भी लगवा देगा, लेकिन इसके लिए 25 लाख रुपये का खर्च आएगा और 10 लाख रुपये पेशगी देनी होगी।

कुमार ने बताया कि शिकायत के मुताबिक सिंह, दर्शन की बातों में आ गया और दिसंबर 2017 में तीन लाख रुपये दर्शन के खाते में हस्तांरित कर दिए। उसने बाकी के सात लाख रुपये दो जनवरी 2018 को सभी कागजात व पासपोर्ट के साथ दर्शन को उसके घर ढिडोंली में दिए।

इसके बाद दर्शन ने आश्वासन दिया चार महीने में उसका वर्क वीजा लग जाएगा। इसके बाद वह टालमटोल करने लगा। सिंह ने जब पैसे वापस मांगे तो दर्शन राशि देने को तैयार नहीं हुआ। इस विवाद पर गांव में कई बार पंचायतें हुई, जब दर्शन ने रुपये नहीं लौटाएं तो सिंह ने गढ़ी पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। 

टॅग्स :हरियाणाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह