लाइव न्यूज़ :

Rohtas gang rape: मुंह में कपड़ा ठूंस, आंखों में पट्टी बांध सामूहिक दुष्कर्म, बाइक सवार 3 युवकों ने हथियार का भय दिखा कर किया हैवानियत

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2024 16:48 IST

छात्रा को बाइक सवार तीन युवकों ने हथियार का भय दिखा कर अपने कब्जे में ले लिया और कहा कि मेरे साथ चलो, नहीं तो तुम्हारे छोटे भाई की हत्या कर देंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे पीड़िता कोचस थाना क्षेत्र के एक गांव से कोचस बाजार में ट्यूशन पढ़ने पहुंची।लड़कों ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और आंखों पर पट्टी बांधकर सुनसान जगह पर ले गये।घायलावस्था में लड़की को गांव के पास फेंककर फरार हो गए।

पटनाः बिहार में बढ़ते अपराध के ग्राफ के बीच बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बेटियों के साथ आए दिन दुष्कर्म-सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में राज्य के रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के एक गांव दसवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में दुष्कर्मी सहित तीन लोगों पर कोचस थाना में केस दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता कोचस थाना क्षेत्र के एक गांव से कोचस बाजार में ट्यूशन पढ़ने पहुंची।

तभी छात्रा को बाइक सवार तीन युवकों ने हथियार का भय दिखा कर अपने कब्जे में ले लिया और कहा कि मेरे साथ चलो, नहीं तो तुम्हारे छोटे भाई की हत्या कर देंगे। किसी को उसकी चीख ना सुनाई दे इसलिए लड़कों ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और आंखों पर पट्टी बांधकर सुनसान जगह पर ले गये और बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद घायलावस्था में लड़की को गांव के पास फेंककर फरार हो गए।

कोचिंग से घर नहीं पहुंचने पर पिता अपनी बेटी की तलाश कर रहे थे तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़ी बेटी पर गई। जिसे उठाकर वो घर पहुंचे जहां बेटी ने अपनी आपबीती सुनाई। परिजनों के साथ पीड़ित लड़की कोचस थाना पहुंची तथा भोजपुर जिला के हसन बाजार थाना क्षेत्र के माझियाओं गांव के रहने वाले प्रकाश कुमार पर केस दर्ज कराया।

साथ ही कोचस के अगरसी डिहरा के रहने वाले अनिल कुमार एवं दिनारा थाना क्षेत्र के उसराव के बिट्टू कुमार पर भी केस दर्ज किया गया है। उधर पुलिस ने लड़की का स्वास्थ्य जांच कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपPoliceगैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो