लाइव न्यूज़ :

Rohtas Crime News: एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत, ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने ली जान

By एस पी सिन्हा | Updated: April 9, 2024 17:58 IST

Rohtas Crime News: एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भेजा गया है। मरने वालों में तीन बच्चे, तीन महिला शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआग लगने की वजह ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी बताया जा रहा है।घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। चिंगारी की वजह से घर में आग लग गई और पूरा परिवार झुलस गया।

Rohtas Crime News: बिहार में रोहतास जिले के कछवा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में भीषण अगलगी की घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भेजा गया है। मरने वालों में तीन बच्चे, तीन महिला शामिल हैं। वहीं, एक अन्य महिला झुलसी है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। ये सभी एक ही परिवार के थे। जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी बताया जा रहा है।

चिंगारी की वजह से घर में आग लग गई और पूरा परिवार झुलस गया। इस हादसे का शिकार हुआ परिवार टीन के बने घर में रह रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत और बचाव का काम किया। बता दें कि बिहार की राजधानी पटना कोर्ट परिसर में 13 मार्च को बड़ा हादसा हो गया था। कोर्ट परिसर में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से 6 वकील झुलस गए थे। इस घटना में तीन अधिवक्ताओं की मौत हो गई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?