लाइव न्यूज़ :

रेवाड़ी गैंगरेप: SIT ने 11 दिन से फरार सेना के जवान पंकज और दूसरे आरोपी मनीष को किया गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 23, 2018 12:12 IST

हरियाणा के रेवाड़ी में सीबीएसई की छात्रा से हुए गैंगरेप मामले के अभी तक फरार दो मुख्य आरोपी पंकज और मनीष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन्हें प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले में गिरफ्तार किया गया।

Open in App

हरियाणा, 23 सितंबर:हरियाणा के रेवाड़ी में सीबीएसई की छात्रा से हुए गैंगरेप मामले के अभी तक फरार दो मुख्य आरोपी पंकज और मनीष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन्हें प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले में गिरफ्तार किया गया। मालूम हो कि इस मामले की जांच कर रही एसआईट की टीम ने तीन मुख्य आरोपी की तस्वीर जारी किया था। इसके बाद पुलिस ने इन तीन में एक घटना का मास्टरमाइंड नीशू को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब तीनों आरोपियों समेत 5 लोगों की गिरफ्तारी किया गया है।

इससे पहले आरोपी पंकज की पत्नी ने हैरान करने वाला बयान दिया था। पंकज की पत्नी ने नाहड चौकी पुलिस के सामने कहा है कि वो अपने पति से अब कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती है। उसके पति ने रिश्तों को कलंकित किया है। साथ ही पुलिसवालों से गुहार लगाई है कि पुलिस चाहे तो उसे गोली मार दे या फांसी लगा दे लेकिन अब पंकज को लेकर उसके परिवार वालों को तंग ना किया जाए।

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 12 सितंबर को तीन लड़कों ने कोचिंग जाने के दौरान सीबीएसई की टॉपर छात्रा को किडनैप किया था। फिर घर से दूर ले जाकर नशीली चीज खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। रेप करने के बाद आरोपियों ने छात्रा को वापस महेंद्रगढ़ के एक बस स्टॉप के पास फेंका दिया था। पीड़िता 2016 में सीबीएससी बोर्ड की टॉपर रह चुकी है और टॉप करने के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित भी हो चुकी है।

पीड़िता के घरवालों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए था कि पहले उन्होंने इस मामले में केस दर्ज करने में आनाकानी की। लेकिन मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच के लिए एसआईटी के साथ ही कई अलग-अलग जांच टीम का गठन किया गया है। पुुलिस ने तीनों आरोपी पंकज, मनीष और नीशू की पहचान कर ली है।

टॅग्स :रेवाड़ी गैंगरेपहरियाणागैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

क्राइम अलर्टबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन के साथ किया गैंग रेप

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी