लाइव न्यूज़ :

फॉरेंसिक जांच में झूठा निकला डीयू की छात्रा का दावा, गुब्बारे में नहीं था स्पर्म

By भारती द्विवेदी | Updated: April 18, 2018 19:38 IST

पुलिस के मुताबिक इस बात की जांच की जा रही है गुब्बारे में आखिर क्या भरा था।

Open in App

नई दिल्ली, 18 अप्रैल: इस बार होली के मौके दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने अपने ऊपर स्पर्म भरा गुब्बारा फेंकने की शिकायत की थी। इस मामले की जांच चल रही थी। अब इस मामले की फारेंसिक जांच रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा के ऊपर जो गुब्बारा फेंका गया था, उसमें स्पर्म नहीं भरा था। डीयू की छात्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर इस बात का जिक्र किया था कि कुछ मनचलों ने उसके ऊपर सीमन भरा गुब्बारा फेंका है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था और लड़की के कपड़े को लैब टेस्ट के लिए भेजा था।

होली के मौके पहले दिल्ली पुलिस के सामने यौन उत्पीड़न के दो मामले सामने आए हैं, जिनमें महिलाओं ने पेशाब भरे गुब्बारे फेंके जाने की शिकायत की थी। एक पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था, "गुब्बारा आकर सीधे मेरी छाती पर लगा। मैंने दर्द के कारण नियंत्रण खो दिया और फर्श पर गिर गई। जब तक मैं खुद को संभाल पाती तब तक वो शख्स भाग गया। गुब्बारे में पेशाब भरा था, जिसकी बदबू से जी मिचलाने लगा।"इसी तरह की घटना ग्रेटर कैलाश में हुई थी, जहां उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज की एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह की शिकायत की। इसके विरोध में एलएसआर छात्र संघ ने पुलिस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन भी किया था। इन सारे शिकायतों की वजह से दिल्ली में मनचलों पर नकेल कसने के लिए पांच हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए