लाइव न्यूज़ :

अंबानी परिवार को फिर से मिली जान से मारने की धमकी, अज्ञात शख्स पर मामला हुआ दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2022 17:54 IST

गौरतलब है कि फरवरी 2021 में मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास 'एंटीलिया' के पास विस्फोटकों से लदी एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) मिली थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुकेश अंबानी परिवार को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है।मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में फोन कर किसी ने धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोग पर मामला दर्ज किया है।

मुंबई: दक्षिण मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उसे बम से उड़ाने की धमकी दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘फोन करने वाले ने अंबानी परिवार के कुछ सदस्यों के नाम पर भी धमकी दी है।’’ 

करीब 1 बजे अस्पताल के लैंडलाइन पर आए धमकी भरे फोन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति ने दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर एक अज्ञात नंबर से अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ डी बी मार्ग पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और इस मामले की जांच की जा रही है। 

पिछले महीने एक शख्स को किया गया है गिरफ्तार

इससे पहले मुंबई के एक अदालत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार एक जौहरी को 20 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। यहां रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर कॉल कर अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बिष्णु विदु भौमिक (56) को पुलिस ने दो महीने पहले गिरफ्तार किया था। 

पुलिस और लोगों के शामिल होने की कर रही है जांच

दक्षिण मुंबई में आभूषणों की दुकान चलाने वाले भौमिक को उपनगरीय दहिसर से पकड़ा गया था। पुलिस ने आरोपी को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एस वी डिंडोकर की अदालत में पेश किया और फोन पर धमकी देने के मकसद की जांच के लिए उसकी हिरासत मांगी। इसने अदालत से कहा कि आरोपी आदतन अपराधी लगता है और इसलिए वह यह पता लगाने के लिए पूरी जांच करना चाहती है कि क्या कोई अन्य व्यक्ति भी इस मामले में शामिल था। 

2021 में 'एंटीलिया' के पास पाए गए थे विस्फोटक

आपको बता दें कि फरवरी 2021 में अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास 'एंटीलिया' के पास विस्फोटकों से लदी एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) मिली थी। बाद में घटना के सिलसिले में तत्कालीन पुलिस अधिकारी सचिन वाजे समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमुकेश अंबानीरिलायंसPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टहॉरर आंकड़े, 2023 में 15 वर्ष और अधिक उम्र की 1 अरब से अधिक महिलाओं ने बचपन में यौन हिंसा झेली, 60.8 करोड़ अंतरंग साथी की गई हिंसा की शिकार

ज़रा हटकेपटना में पुलिस की गाड़ी का गलत U-Turn, महिला ने बीच सड़क ट्रैफिक नियमों की दिलाई याद

क्राइम अलर्टRajkot Rape: 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, अधेड़ उम्र के शख्स ने नाबालिग के गुप्तांग में डाली लोहे की रॉड

भारतMadhya Pradesh: पुलिस वाहन से ट्रक की जोरदार टक्कर, 4 जवानों की दर्दनाक मौत

क्राइम अलर्टBallia crime news: शादी का झांसा देकर 2 साल से बार-बार बनाए शारीरिक संबंध, दिनेश पासवान ने प्रेमिका से कहा- मुझे शादी नहीं करनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: पूर्वी दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, फौरन खाली कराया गया; पुलिस मौजूद

क्राइम अलर्टसिद्धेश्वर एक्सप्रेस में 5 करोड़ के गोल्ड की चोरी, गहरी नींद में सोता रह गया यात्री; आंख खुली तो उड़े होश

क्राइम अलर्टGorakhpur News: शादी के 3 दिन बाद ही दुल्हन ने मांगा तलाक, वजह जानकर घरवालों के उड़े होश

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

क्राइम अलर्टखाना नहीं बनाई हो, पत्नी निशा शर्मा ने किया मना तो पति संजय ने साड़ी से गला घोंटकर हत्या की और शव को झाड़ियों में फेंका, सबूत छिपाने के लिए साड़ी जलाया