लाइव न्यूज़ :

मास्क के लिए अवैध तरीके से चीन भेजी जा रही थी कच्चे माल की खेप, सीमाशुल्क विभाग ने पकड़ी

By भाषा | Updated: May 14, 2020 05:46 IST

अधिकारी ने कहा, ‘‘खास सूचना के आधार पर, दिल्ली सीमाशुल्क के एअरकार्गो निर्यात द्वारा मास्क का 2,480 किलोग्राम कच्चा माल जब्त किया गया। इसे पाउच पैकिंग सामग्री घोषित कर ले जाया जा रहा था और इस तरह अवैध रूप से तस्करी कर इसे चीन भेजा जा रहा था।’’

Open in App
ठळक मुद्देसीमाशुल्क अधिकारियों ने मास्क के लिए भारी मात्रा में कच्चे माल की चीन भेजी जा रही खेपों को पकड़ा है। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभाग ने अमेरिका, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात के लिए 5.08 लाख मास्क, 57 लीटर सेनेटाइजर और 952 पीपीई किट लेकर लेकर जा रही कई खेपों को भी जब्त किया है।

सीमाशुल्क अधिकारियों ने मास्क के लिए भारी मात्रा में कच्चे माल की चीन भेजी जा रही खेपों को पकड़ा है। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभाग ने अमेरिका, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात के लिए 5.08 लाख मास्क, 57 लीटर सेनेटाइजर और 952 पीपीई किट लेकर लेकर जा रही कई खेपों को भी जब्त किया है। ऐसी वस्तुओं के निर्यात कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सरकार ने पाबंदी लगा रखी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘खास सूचना के आधार पर, दिल्ली सीमाशुल्क के एअरकार्गो निर्यात द्वारा मास्क का 2,480 किलोग्राम कच्चा माल जब्त किया गया। इसे पाउच पैकिंग सामग्री घोषित कर ले जाया जा रहा था और इस तरह अवैध रूप से तस्करी कर इसे चीन भेजा जा रहा था।’’

उन्होंने कहा कि विदेश व्यापार महानिदेशालय के नवीनतम निर्देशानुसार इन वस्तुओं के निर्यात पर पाबंदी है और इस मामले की जांच की जा रही है।

अधिकारी के अनुसार एक अन्य जब्ती के तहत कार्गो अधिकारियों ने नयी दिल्ली के कूरियर टर्मिनल पर 5.08 लाख मास्क, 950 बोतलों में भरा 57 किलोग्राम सेनेटाइजर और 952 पीपीई किट पकड़ीं। इन्हें तस्करी के माध्यम से देश से बाहर भेजने की कोशिश की जा रही थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इन वस्तुओं के निर्यात पर भी पाबंदी है।’’ अधिकारी के अनुसार ये चीजें अवैध रूप से अमेरिका, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात भेजी जा रही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘वैसे अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाचीनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला