लाइव न्यूज़ :

एक साल तक ब्लैकमेल कर करता रहा बलात्कार, पीड़िता को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 18, 2020 14:43 IST

इंसानियत को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। एक साल तक नाबालिग को करता रहा ब्लैकमेल फिर जिंदा जला दिया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसदर थाने के प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि उन्हें तड़के करीब साढ़े तीन बजे किशोरी के जलने की सूचना मिली। शिकायत दर्ज कराने के बाद 16 जुलाई को विक्की और लक्ष्मण मौका देखकर किशोरी के घर में घुस आए और उसे जिंदा जला दिया। 

भिवानी: नाबालिग किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर, एक साल तक उसके ब्लैकमेल करके उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी युवक ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर लड़की को जिंदा जला दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे आरोपी लक्ष्मण की तलाश की जा रही है। 

लक्ष्मण रिश्ते में इस किशोरी का फूफा लगता है। पुलिस ने बताया कि हाल ही में 10वीं की परीक्षा 80 प्रतिशत अंक से पास करने वाली इस 16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि विक्की ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और उसके साथ साल भर से बार-बार बलात्कार कर रहा है। शिकायत दर्ज कराने के बाद 16 जुलाई को विक्की और लक्ष्मण मौका देखकर किशोरी के घर में घुस आए और उसे जिंदा जला दिया। 

सदर थाने के प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि उन्हें तड़के करीब साढ़े तीन बजे किशोरी के जलने की सूचना मिली। उन्होंने बताया, ‘‘मैं खुद जिला अस्पताल पहुंचा और प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक भिजवाया। उस समय हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।’’ श्रीभगवान ने कहा, ‘‘पीजीआई में किशोरी की मौत होने के बाद अब विक्की और लक्ष्मण पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

’’ उन्होंने बताया कि विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इसी ये जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में पीड़ित किशोरी की मौत होने के बाद विक्की के पिता ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। उसके परिजनों ने किशोरी के परिवार पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि उसे इस संबंध में अभी तक लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। 

टॅग्स :रेपहत्याकांडहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह