लाइव न्यूज़ :

Jabalpur News: बलात्कार के आरोपी पिता ने 22 माह की मासूम बच्ची को पत्थर से बांधकर फेंक दिया कुंए में, कारण जानकर चौंक जाएंगे

By भाषा | Updated: March 6, 2020 20:31 IST

आरोपी ने बच्ची की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह काफी समय से बीमार चल रही थी। जिससे वह परेशान हो गया था।

Open in App

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने 22 माह की बेटी की बीमारी से परेशान होकर उसकी हत्या करने के आरोप में 39 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति इससे पहले बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने शुक्रवार को बताया कि शहर के भैरव नगर निवासी सुदर्शन वाल्मीक को अपनी बेटी देविका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ने बच्ची की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह काफी समय से बीमार चल रही थी। जिससे वह परेशान हो गया था। हालांकि पुलिस ने बच्ची की बीमारी का खुलासा नहीं किया है। एसपी ने बताया कि 16-17 जनवरी की रात जब बच्ची गहरी नींद में थी और पूरा परिवार सो रहा था तब आरोपी ने उसके शरीर पर 15 किलोग्राम वजनी पत्थर बांध कर उसे घर के पास एक कुंए में फेंक दिया। इसके बाद सुदर्शन ने शहर के तिलवारा पुलिस थाने में अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल के निरीक्षण में यह पाया गया कि आरोपी के घर की दीवार के एक हिस्से की कुछ ईंटे हटा दी गई हैं ताकि यह समझा जा सके कि लड़की का घर से अपहरण हुआ है। एसपी ने बताया कि इस बीच 26 फरवरी को कुंए के पास खेलने के दौरान बच्चों को एक शव पानी पर तैरता हुआ दिखाई दिया। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद लड़की का शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें उसकी मौत कुंए में डूबने से हुई पाया गया।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि इससे पहले आरोपी को भेड़ाघाट पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया था। लड़की का शव मिलने का बाद पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ करने पर सुदर्शन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

टॅग्स :हत्याकांडरेपक्राइम न्यूज हिंदीक्राइममध्य प्रदेशजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी