लाइव न्यूज़ :

राजसमंद हत्याकांड: जेल के अंदर से वीडियो जारी कर शंभूलाल रैगर ने फिर मचाया हड़कंप

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 19, 2018 17:28 IST

यह वीडियो रविवार 18 फरवरी को जारी किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Open in App

राजस्थान, 19 फरवरी:  राजसमंद में बेरहमी से एक शख्स की हत्या कर वीडियो वायरल करने वाले शंभूलाल रैगर ने अब जेल के अंदर से एक वीडियो वायरल कर हड़कंप मचा दिया है। देश की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक जोधपुर जेल में बंद शंभूलाल रैगर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि यहां उसे अपनी जार का खतरा है।

यह वीडियो रविवार 18 फरवरी को जारी किया गया है। इसमें शंभूलाल कह रहा है कि जेल में उसकी जान को खतरा है। जेल प्रशासन ने उसे सबसे सुरक्षित स्थान पर रखा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वासूदेव नाम के एक कैदी को उसकी बैरक में ठहराया जा रहा है। वासूदेव पश्चिम बंगाल में एक नशे का कारोबारी है। उसकी नीयत कुछ ठीक नहीं है। वह उसकी हत्या कर सकता है। इसके अलावा शंभूलाल रैगर ने 'लव जिहाद' को लेकर भी कई भड़काऊ बयान दिये है। 

इस वीडियो के सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस की एक टीम ने जेल की सघन जांच की, बावजूद इसके उन्हें वहां से कोई मोबाइल नहीं मिला। बता दें कि लव जिहाद' के नाम पर पश्चिम बंगाल के मजदूर मोहम्मद अफराजुल की हत्या करने वाले शंभूलाल रेगर को पुलिस ने बीती 7 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। शंभूलाल ने उसके नाबालिग भतीजे की मदद से दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

टॅग्स :राजसमंदराजस्थानराजस्थान समाचारराजस्थान पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए