लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अलवर में मॉब लिचिंग में गई युवक की जान, लकड़ी काटने आए तीन मुस्लिम युवकों को घेर भीड़ ने की जमकर पिटाई

By अंजली चौहान | Updated: August 19, 2023 09:57 IST

राजस्थान के अलवर जिले में लकड़ी काटने के दौरान भीड़ ने तीनों की पिटाई कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के अलवर में मॉब लिचिंग का मामला तीन मुस्लिमों युवकों की भीड़ नेकी पिटाई हमले में एक शख्स की मौत

अलवर: राजस्थान के अलवर में मॉब लिचिंग का मामला सामने आया है।  बताया जा रहा है कि तीन मुस्लिम युवकों को भीड़ ने घेर लिया और उन्हें जमकर पीटा।

बेरहमी से पिटाई के कारण एक शख्स की उसमें से मौत हो गई। वहीं, अन्य दो गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज जारी है। 

गौरतलब है कि तीन मुस्लिम युवक एक वाहन में सवार थे और उस वाहन को दर्जनों की भीड़ वाले लोगों ने रोका और युवकों की पिटाई करनी शुरू कर दी।

क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान वसीम के रूप में हुई है।  मृतक शख्स के पिता द्वारा घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार, घटना गुरुवार रात की है। जब उनका बेटा और दो अन्य शख्स लकड़ी काटने के लिए रामपुर इलाके में गए थे।

शिकायत में कहा गया है कि स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचित किया और उन्होंने आकर तीनों की पिटाई की। शुक्रवार को इलाज के दौरान वसीम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों पर आरोप है कि वे अवैध रूप से लकड़ी काट रहे थे। शिकायत मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

अतिरिक्त एसपी जगराम मीना ने कहा कि हमें नारोल गांव में मॉब लिंचिंग की सूचना मिली और पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी मौके से भाग गए थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रहे हैं।

वन अधिकारी हिरासत में 

पुलिस के अनुसार, चार वन अधिकारियों को हिरासत में रखा गया है। इसके अलावा, छह ग्रामीणों को भी हिरासत में लिया गया है जिनमें एक जेसीबी चालक भी शामिल है।

फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद उचित गिरफ्तारियां की जाएंगी। प्रारंभिक संकेतों से पता चलता है कि घटना किसी विशेष जाति या धार्मिक कारकों से जुड़ी नहीं है।

चश्मदीद आसिफ ने बताई वारदात

वसीम के साथ उस वक्त उसका दोस्त आसिफ भी मौजद था जिसे गंभीर चोटे आई है।  आसिफ ने पुलिस को बताया कि जब वह लोग घर की ओर लौट रहे थे तब उनके पीछे वन विभाग की जीप लग गई थी।

जीप में सात से आठ लोग मौजूद थे और उन्होंने फोन करके आगे जेसीबी लगवा कर गाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद कुछ लोगों ने असीफ और उसके दोनों दोस्तों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे।  इस घटना में लोगों ने उन्हें इतना मारा की वह बेहोश हो गए। 

टॅग्स :मॉब लिंचिंगAlwarराजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी संतान बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?