लाइव न्यूज़ :

कुरकुरे खाने के लिए तीन दुकानों के ताले तोड़ शख्स ने चुराए 20 रुपये, राजस्थान के फतेहपुर में सामने आया अजब मामला

By विनीत कुमार | Updated: March 31, 2022 13:12 IST

सीकर के फतेहपुर में एक शख्स को पुलिस ने पकड़ा है जिसने कुरकुरे खाने के लिए तीन दुकानों के ताले तोड़ और 20 रुपये चुरा लिए थे। दुकानदारों ने ताले टूटे होने की शिकायत पुलिस से की थी।

Open in App

सीकर: राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस मामले ने पहले तो कई व्यापारियों की नींद उड़ा दी थी पर जब पूरी असलियत सामने आई तो हर कोई और हैरान रह गया। दरअसल ये पूरा मामला फतेहपुर के मेन दुर्गा मार्केट से जुड़ा है।

इस इलाके में कुछ दुकानों के ताले टूटे हुए थे। व्यापारियों ने जब सुबह ये मंजर देखा तो उनके मन में डर फैल गया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए ताला तोड़ने वाले चोर को धर दबोचा पर कहानी तमाम आशंकाओं से कहीं अलग निकली।

कुरकुरे खाने के लिए चोर ने की थी चोरी!

इस इलाके में आसिफ नाम के शख्स ने तीन अलग-अलग दुकानों के तारे एक रात में तोड़ दिए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उसने सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया और उसे यहीं से आसिफ का सुराग मिला।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोर की तलाश शुरू की और आसिफ को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पता चला कि वह मानसिक रूप से स्थिर नहीं था। ये बात भी सामने आई कि उसने इन दुकानों से केवल 20 रुपये चुराए थे क्योंकि वह कुरकुरे खाना चाहता था। पुलिस ने बताया है कि अब शख्स के घरवालों को बुलाया जा रहा है और इसका इलाज कराने के लिए कहा जाएगा।

टॅग्स :राजस्थान समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज