लाइव न्यूज़ :

निजी बस में सो रहे थे यात्री, पेड़ से टकराकर पलटी, शीशे तोड़कर बाहर निकाला?, 6 की मौत और 14 घायल, जालोर और सीकर राजमार्ग पर दुर्घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2026 16:30 IST

Rajasthan road accident: पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय लोगों और पुलिस ने अंदर फंसे लोगों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला।मृतकों में सांचौर के रहने वाले फगलूराम (75) और उनकी पत्नी हाउ देवी (65) शामिल हैं।घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जयपुरः राजस्थान में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात जालोर जिले में राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटने से एक बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा आहोर थाना इलाके में हुआ जहां निजी बस सांचौर से करौली जा रही थी। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने अंदर फंसे लोगों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला। मृतकों में सांचौर के रहने वाले फगलूराम (75) और उनकी पत्नी हाउ देवी (65) शामिल हैं। वे अजमेर जा रहे थे। भरतपुर के एक और यात्री अमृतलाल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

वहीं सीकर जिले में एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार तड़के रींगस-खाटूश्यामजी रोड पर कार और यात्री वाहन की टक्कर में हुआ। दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा लांपुवा गांव के पास हुआ। इस हादसे में अजय देवंदा (35), गौरव सैनी (22) और अजय सैनी (25) की मौत हो गई। दो घायलों का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनाराजस्थानजयपुरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज