लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Paper leak Case: मामले में रैकेट के मास्टरमाइंड समेत 55 लोगों की हुई गिरफ्तारी

By रुस्तम राणा | Updated: December 25, 2022 22:15 IST

उदयपुर के एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को द्वितीय-श्रेणी शिक्षक परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में रैकेट के मास्टरमाइंड समेत 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में दो मामले दर्ज किए हैंएसपी ने कहा कि पेपर लीक के मुख्य आरोपी की पहचान सुरेश ढाका के रूप में हुईपर लीक होने के मामले में 37 छात्रों और सात विशेषज्ञों को गिरफ्तार किया गया

जयपुर:राजस्थान में हुए पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रविवार को पुलिस ने मामले में रैकेट के मास्टरमाइंड समेत 55 लोगों को गिरफ्तार कर किया है। उदयपुर के एसपी ने विकास शर्मा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को द्वितीय-श्रेणी शिक्षक परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में रैकेट के मास्टरमाइंड समेत 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में दो मामले दर्ज किए हैं। सभी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से महिलाओं को दो दिन और बाकी आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। एसपी ने कहा कि पेपर लीक के मुख्य आरोपी की पहचान सुरेश ढाका के रूप में हुई है, जो फरार है। पुलिस ने बताया कि उदयपुर जिले में शनिवार सुबह परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले पेपर लीक होने के मामले में 37 छात्रों और सात विशेषज्ञों को गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में सुरेश बिश्नोई भी शामिल है, जिसने उम्मीदवारों को लीक पेपर उपलब्ध कराया था। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि बिश्नोई ने सुरेश ढाका से परीक्षा का पेपर लिया था। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी विशेषज्ञों की मदद से एक बस में पेपर हल कर रहे थे जो उन्हें परीक्षा केंद्रों तक ले जा रही थी। 

पुलिस ने शनिवार को बताया था कि पेपर लीक होने की गुप्त सूचना के आधार पर और उम्मीदवारों को लेकर एक निजी बस उदयपुर आ रही थी। उन्होंने कहा था कि बस में सवार उम्मीदवारों के पास परीक्षा का पेपर था। जब परीक्षार्थियों के पास मौजूद प्रश्न पत्र का मिलान मूल प्रश्न पत्र से हो गया तो राजस्थान लोक सेवा आयोग ने परीक्षा रद्द कर दी। 

डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा कि धोखाधड़ी में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार को धोखाधड़ी में शामिल अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का प्रावधान करने के लिए एक संशोधन का सुझाव दिया जा रहा है।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

टॅग्स :राजस्थानUdaipur Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी