Kirti Vyas Murder Case: ऑफिस से फायर करना कीर्ति को पड़ा भारी, मिली मौत, 6 साल बाद 2 अपराधियों को मिली आजीवन कारावास की सजा

By आकाश चौरसिया | Published: May 28, 2024 03:00 PM2024-05-28T15:00:37+5:302024-05-28T15:49:31+5:30

Kirti Vyas Murder Case: कीर्ति व्यास का ग्रांट रोड में घर स्थित है, जहां से वो मार्च, 2018 से लापता हुईं। इसके बाद वो दोबारा ऑफिस नहीं पहुंची और उनके दोनों फोन लगातार बंद हो गए, फिर उनकी बहन शेफाली व्यास ने उनकी लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई।

Kirti Vyas murder case employees had fired from company death life imprisonment 2 accused after 6 years | Kirti Vyas Murder Case: ऑफिस से फायर करना कीर्ति को पड़ा भारी, मिली मौत, 6 साल बाद 2 अपराधियों को मिली आजीवन कारावास की सजा

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsकीर्ति व्यास का हुआ साल 2018 में रहस्मय मर्डर पुलिस को अभी तक नहीं मिली लाशलेकिन, अब दोषियों को हुई आजीवन कारावास

Kirti Vyas Murder Case: साल 2018 में कीर्ति व्यास की रहस्यमय हत्या हुई, जो एक फाइनेंस मैनेजर के पद पर मुंबई की बीब्लंट में काम कर रही थीं। अब इस केस में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए दो आरोपी सिद्धेश ताम्हणकर (Siddhesh Tamhankar) और खुशी सहजवानी (Khushi Sahajwani) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोनों को कल तक कोर्ट ने इस मामले में मुख्य आरोपी माना है। 

कीर्ति व्यास का ग्रांट रोड में घर स्थित है, जहां से वो मार्च, 2018 से लापता हुईं। इसके बाद वो दोबारा ऑफिस नहीं पहुंची और उनके दोनों फोन लगातार बंद हो गए, फिर उनकी बहन शेफाली व्यास ने उनकी लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई। एक महीने बाद, पुलिस ने ताम्हणकर और सहजवानी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। 

ताम्हणकर और खुशी सहजवानी दोनों बीब्लंट सैलून कंपनी में काम करते थे, कीर्ति व्यास इस सैलून की अंधेरी पश्चिम ब्रांच में काम करती थीं और वो वहां पर फाइनेंस मैनेजर पर कार्यरत्त थीं। ताम्हणकर कीर्ति के जूनियर था और वो अकाउंट एक्जयूटिव पर काम कर रहा था, सहजवानी एकेडमी मैनेजर थीं। 

ताम्हणकर और खुशी के बीच अफेयर स्थापित हुए, इस बीच दोनों ने कीर्ति पर आरोप लगया कि वो लगातार उनकी परफॉर्मेंस पर वो लगातार प्रश्न उठाती थी, इतना ही नहीं उनको कंपनी से बाहर करने की योजना बना चुकी थीं। फिर एक दिन ऐसा भी आया, जब कीर्ति ने दोनों को कंपनी से नोटिस थमाते हुए बाहर निकल जाने के लिए कहा। 16 मार्च,  ताम्हणकर का ऑफिस में आखिर दिन था और इसके कुछ दिनों बाद दोनों ने कीर्ति की हत्या कर दी। 

इसमें कीर्ति के पास लगे जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो पता चला कि कीर्ति व्यास को ग्रांट रोड पर खुशी सहजवानी के आवास के पास उनकी कार में प्रवेश करते हुए देखा गया। अपराध शाखा को कार में खून के धब्बे भी मिले, डीएनए परीक्षण से पुष्टि हुई कि खून व्यास का था। विशेष रूप से, व्यास का शव कभी बरामद नहीं हुआ।

Web Title: Kirti Vyas murder case employees had fired from company death life imprisonment 2 accused after 6 years

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे