लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अवैध हथियारों के साथ कुख्यात बदमाश एलेक्स समेत 3 गिरफ्तार, अन्य घटना में चौकीदार को बंधक बना लूटी गई लाखों रु. की शराब

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 24, 2019 19:29 IST

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये तीनों बदमाश शहर के जगतपुरा और मालवीय नगर इलाके में संदिग्ध अवस्था में कार में घूमते हुए पाए गये।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में जयपुर में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ कुख्यात बदमाश एलेक्स जोसेफ सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।जयपुर के कोटखाबदा में देर रात बदमाशों ने चैकीदार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की शराब लूट ली।

राजस्थान में जयपुर में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ कुख्यात बदमाश एलेक्स जोसेफ सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये तीनों बदमाश शहर के जगतपुरा और मालवीय नगर इलाके में संदिग्ध अवस्था में कार में घूमते हुए पाए गये। पूछताछ में एलेक्स और उसके साथियों ने बताया कि वे रूपा मीणा को ठिकाने लगाने के लिए जगतपुरा मालवीय नगर, प्रताप नगर आदि में उसकी तलाश कर रहे थे।

एलेक्स ने बताया कि जयपुर की जेल में बंद मुन्ना तलवार को भी मौका देखकर जान से मारने की योजना बना रखी थी। साथ ही पुरानी रंजिश के चलते एक अन्य युवक वेदप्रकाश सैनी को ठिकाने लगाने की भी तीनों बदमाशों ने पूरी तैयारी कर रखी थी। अवैध हथियारों के बारे में पूछे जाने पर बदमाशों ने बताया कि वे ये हथियार मध्यप्रदेश के मुरैना से लेकर आए हैं। 

चैकीदार को बंधक बना लाखों की शराब लूटी

जयपुर के कोटखाबदा में देर रात बदमाशों ने चैकीदार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की शराब लूट ली। पुलिस नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार यह वारदात कोटखावदा कस्बे में हुई, जहां मुख्य सड़क पर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके में देर रात मध्यरात्रि के समय सात-आठ बदमाश शटर तोड़कर भीतर घुस गये और वहां सो रहे चैकीदार को बंधक बना लिया और शराब की पेटियां अपने साथ लाई पिकअप में लोड करके ले गये।

पुलिस के अनुसार लूटी गई शराब की कीमत 5-6 लाख रुपये है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी एवं एसीपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर तुरन्त नाकाबंदी कराई लेकिन बदमाशों को कुछ पता नहीं चल सका।

पुलिस उपायुक्त योगेश दाधीच ने बताया कि बदमाशों की आयु 35-40 साल के बीच है और सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस ने बदमाश किसी स्थानीय गैंग के ही होने का अंदेशा जताया है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए