लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईपीएल सट्टे पर नकेल, 4.19 करोड़ बरामद, चार अरेस्ट

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 23, 2020 21:36 IST

पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने 20 अक्टूबर की रात ही आरोपियों की 4.19 करोड़ के सट्टे की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन इसका खुलासा देर रात पुलिस ने क्यों किया इसका जवाब देने से आला अधिकारी भी कतरा रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्रवाई को अंजाम देते हुए 4 करोड़ 19 लाख रुपये के नोटों के बंडल बरामद करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किये गये आरोपी भी इस बारे में जवाब देने से बच रहे हैं कि चार करोड़ की रकम यहां कैसे पहुंची। चार आरोपियों में से दो मुख्य आरोपी राजकोट निवासी रणवीर सिंह और अजमेर निवासी कृपाल सिंह रिश्तेदार हैं।

जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने आईपीएल के मैचों पर होने सट्टे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 4 करोड़ 19 लाख रुपये के नोटों के बंडल बरामद करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इतनी भारी मात्रा में नकदी को देखकर पुलिस कमिश्नरेट के उच्च अधिकारी दंग रह गये। आरोपियों के पास से नोट गिनने की दो मशीने भी बरामद हुई हैं। उल्लेखनीय है कि पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने 20 अक्टूबर की रात ही आरोपियों की 4.19 करोड़ के सट्टे की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन इसका खुलासा देर रात पुलिस ने क्यों किया इसका जवाब देने से आला अधिकारी भी कतरा रहे है।

वहीं गिरफ्तार किये गये आरोपी भी इस बारे में जवाब देने से बच रहे हैं कि चार करोड़ की रकम यहां कैसे पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा होगा।पुलिस के अनुसार मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों में से दो मुख्य आरोपी राजकोट निवासी रणवीर सिंह और अजमेर निवासी कृपाल सिंह रिश्तेदार हैं।

जबकि दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने 20 अक्टूबर की रात किशनपोल बाजार की दुकान संख्या 66 में बने काॅम्प्लेक्स में से इन आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे ने नौ मोबाइल बरामद किये ।इन मोबाइलों पर पुलिस कार्रवाई के दौरान भी भाव पूछने के लिए लगातार फोन आते रहे। आखिर पुलिस को ये मोबाइल बंद करने पड़े।

गिरफ्तार आरोपियों में से दो लोगों मैसेज के जरिये लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे वहीं दो लोग नोट गिन रहे थे। बरामद की गई राशि में इन आरोपियों का कितना हिस्सा था इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सट्टे के लिए बनाए गए वाट्स अप गु्रप में 200 से अधिक लोग जुडे़ हुए थे।

चारों आरोपी सटोरियों से भाव लेकर वाट्सअप गु्रप के जरिये सट्टा खिला रहे थे।  इस गैंग के सरगना राकेश द्वारा सट्टे के कारोबारे से होने वाली कमाई की मोटी रकम को खुर्द-बुर्द करने के लिए आरसी एन्टरप्राइजेज नाम से एक कंपनी खोल रही थी। जिसमें बैंकिंग कारोबार की आड़ में सट्टे लगाते जाते थे। सटोरियों ने इस कंपनी की देशभर में 321 शाखाएं खोल रखी थीं।

पुलिस ने बताया कि सटोरियों ने वाट्सअप पर 20 से 25 गु्रप सट्टा लगाने के लिए बना रखे थे और किसी को उन पर संदेह न हो इस लिए उन्होंने इन गु्रप के नाम भगवानों के नाम पर रख रखे थे। सटोरिये रकम के लेनदेन के लिए दुबर्ह से कोड वर्ड में बात करते थे। कोड में एक लाख को एक किलो और एक करोड को एक किलो चिकन का कोड वर्ड दिया गया था।

पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाते पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार

राजस्थान के टोंक जिले के निवाई कस्बे में पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाते हुए पिता-पुत्र सहित तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके पास से 5 लाख 63 हजार से अधिक नकद और 15 लाख 20 हजार से अधिक के हिसाब की पर्चियां जब्त की है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से लेपटाॅप व 21 मोबाईल भी मिले है।

निवासी निवासी तीनों ही आरोपी लोगों को बड़े मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन सट्टा लगवाते थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें निवाई की कसाई गली में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली थी। टोंक एसपी ओमप्रकाश के निर्देश पर गठित पुलिस की विशेष टीम ने कसाई गली स्थित एक मकान पर छापा मारकर सट्टा लगाते तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपियों में से दो आरोपी पिता-पुत्र हैं। तीनों एक मकान की छत पर बने कमरे में राजस्थान और हैदराबाद टीम के मध्य चल रहे क्रिकेट मैच पर मोबाइल के द्वारा सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये आरोपियों से 21 मोबाइल, लैपटॉप, 15 लाख 20 हजार 280 के सट्टे के हिसाब-किताब  और 5 लाख से अधिक का कैश बरामद हुआ है। 

टॅग्स :राजस्थान समाचारराजस्थानजयपुरIPL 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी