लाइव न्यूज़ :

डेढ़ करोड के डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार, खाद की आड़ में की जा रही थी तस्करी

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 16, 2020 20:21 IST

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार खाद की बिल्टी पर ट्रक चालक द्वारा डोडा पोस्त की तस्करी की जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुखबिर से सूचना मिली कि उदयपुर से जवाजा की ओर आ रहे एक ट्रक में डोडा पोस्त की भारी खेंप आ रही है।पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी की और इस दौरान भीम की ओर से आ रहे एक ट्रक को तलाशी के लिए रोकने पर वह नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा।

जयपुरः राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान भीम की ओर से आ रहे एक ट्रक के डेढ़ करोड़ रुपये कीमत का 39 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद कर ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार खाद की बिल्टी पर ट्रक चालक द्वारा डोडा पोस्त की तस्करी की जा रही थी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस उपअधीक्षक हीरालाल सैनी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि उदयपुर से जवाजा की ओर आ रहे एक ट्रक में डोडा पोस्त की भारी खेंप आ रही है।

पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी की और इस दौरान भीम की ओर से आ रहे एक ट्रक को तलाशी के लिए रोकने पर वह नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा। लेकिन पुलिस ने चालक को दबोच लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से डोडा पोस्त के 39 क्विंटल खेंप बराबद हुई जिसकी कीमत एक करोड़ पचास लाख आंकी गई है।

ट्रकों की आमने सामने की भिडंत से लगी आग, 4 की मौत  

राजस्थान के लाडनूं में नेशनल हाइवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। हादसे में 3 लोग जिन्दा जल गए जबकि एक अन्य की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह होने से पहले की है जब एक केमिकल से भरा ट्रक डीडवाना की ओर से आ रहा था। वहीं गेहूं से भरा एक अन्य ट्रक डीडवाना जा रहा था। दोनों में जोरदार टक्कर हो गई और इसके बाद उनमें आग लग गई। हादसे में तीन की मौके पर एवं एक अन्य की अस्पताल मंे इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार एक ट्रक सालासर और दूसरा ट्रक सिरसा का बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस ने दोनों की क्षेत्रों की पुलिस को इस हादसे की सूचना दे दी है ताकि मृतकों की शिनाख्त में मदद मिल सके। आवासन मंडल का एसीई 25 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

एसीबी ने आवासन मंडल के एडिशनल चीफ इंजीनियर (एसीई) को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रिश्वत की राशि ए श्रेणी के बिजली ठेकेदार से म्ॅै क्1 का पंजीयन करने की एवज में मांगी थी। एसीबी को आरोपी एसीई मनोज गुप्ता के खिलाफ घूस मांगे जाने की शिकायत मिली थी।

सत्यापन में शिकायत सहीं पाए जाने के बाद जब ठेकेदार घूस की राशि लेकर मनोज गुप्ता के आफिस पहुंचा और जैसे ही उसने राशि मनोज गुप्ता को दी। एसीबी की टीम ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि मनोज गुप्ता की पत्नी आईएएस है। एसीबी के एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि आरोपी त्रिवेणी नगर का निवासी है।

आरोपी के खिलाफ बिजली ठेकेदार ने पंजीयन की एवज में ने 35 हजार की रिश्वत मांगने की शिकायत की थी और सौदा 25 हजार में तय हुआ।लेकिन आरोपी दो दिन के लिए बाहर चला गया और सत्यापन नहीं हो सका। सत्यापन होने के बाद ठेकेदार ने आरोपी से फोन पर बात की तो उसने आफिस रकम लेकर बुलाया। वहीं आफिस में घूस लेते वक्त एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए