लाइव न्यूज़ :

जयपुर में पेट्रोल पंप संचालक की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बाइक सवार हत्यारे

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 7, 2020 16:41 IST

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पूरे शहर की नाकेबंदी कराकर बदमाशों की तलाश शुरू की लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है।

Open in App
ठळक मुद्देवारदात का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें एक बाइक पर सवार तीन बदमाश दिखाई दे रहे है वहीं एक अन्य पीछे से भागता हुआ नजर आ रहा है।गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने निखिल को खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया।अपार्टमेंट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालना शुरू किया।

जयपुरःराजस्थान की राजधानी जयपुर के सीकर रोड इलाके में दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप संचालक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वारदात के बाद  संचालक से बैग लूटकर बाइक से भाग निकले। वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें एक बाइक पर सवार तीन बदमाश दिखाई दे रहे है वहीं एक अन्य पीछे से भागता हुआ नजर आ रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पूरे शहर की नाकेबंदी कराकर बदमाशों की तलाश शुरू की लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है।जानकारी के अनुसार, हत्या की वारदात लगभग 11 बजे के आसपास हुई। जब दो-तीन बाइकों पर सवार हथियारबंद बदमाश सीकर रोड पर कूकरखेड़ा मंडी के सामने स्थित एआरजी अपार्टमेंट पहुंचे और पार्किंग एरिया में कार में मौजूद पेट्रोल पंप संचालक निखिल गुप्ता पर गोलियां चलाई और उसके पास मौजूद बैग लूट कर फरार हो गये।

गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने निखिल को खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया। अपार्टमेंट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालना शुरू किया।

हाइवे पर टोलबूथ पर भी नाकाबंदी करवा दी गई। हत्यारों ने जिस बैग को लूटा उसमें क्या था यह पता नहीं चल पाया है। लेकिन आशंका है कि उसमें रुपए थे। गौरतलब है कि निखिल गुप्ता विद्याधर नगर का रहने वाला था। जिसका वीकेआई रोड नंबर 12 पर पेट्रोल पंप है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुरहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई