लाइव न्यूज़ :

कोटाः बेटे ने लाठी से वार कर बाप को मार डाला, शराब के कारण माता-पिता से कहासुनी हुई थी

By भाषा | Updated: September 2, 2020 19:17 IST

थाने के सर्किल निरीक्षक प्रमेंद्र रावत ने बताया कि आरोपी रोहित और उसके पिता मुकेश वाल्मिकी नियमित रूप से शराब पीते थे तथा आपस में एवं परिवार के अन्य सदस्यों से झगड़ते थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर को रोहित की अपने माता-पिता से कहासुनी हुई थी लेकिन बाद में मामला शांत हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देरावत के अनुसार परंतु रात में जब मुकेश शौच के लिए जगा तब बेटे ने लाठी से उस पर वार कर दिया और वहां से भाग गया। निरीक्षक के मुताबिक वाल्मिकी बेहोश हो गये और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मुकेश का शव पोर्स्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया एवं रोहित पर हत्या का मामला दर्ज किया गया।

कोटाःराजस्थान के कोटा जिले में मंगलवार की रात को 25 साल के एक व्यक्ति ने लाठी से वार कर अपने पिता को मार डाला। पुलिस ने बताया कि यह घटना उद्योगनगर थानाक्षेत्र के गोविंद नगर इलाके में हुई।

उद्योग नगर थाने के सर्किल निरीक्षक प्रमेंद्र रावत ने बताया कि आरोपी रोहित और उसके पिता मुकेश वाल्मिकी नियमित रूप से शराब पीते थे तथा आपस में एवं परिवार के अन्य सदस्यों से झगड़ते थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर को रोहित की अपने माता-पिता से कहासुनी हुई थी लेकिन बाद में मामला शांत हो गया था।

रावत के अनुसार परंतु रात में जब मुकेश शौच के लिए जगा तब बेटे ने लाठी से उस पर वार कर दिया और वहां से भाग गया। निरीक्षक के मुताबिक वाल्मिकी बेहोश हो गये और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मुकेश का शव पोर्स्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया एवं रोहित पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस रोहित को ढूंढने और हत्या के कारणों को जानने में जुटी है।

कार और लॉरी की भिड़त में पांच की मौत

वारंगल जिले में बुधवार तड़के कार और लॉरी की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जिले के दमेरा मंडल में पसरागोंडा चौराहे पर यह हादसा तब हुआ जब कार की एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में विपरीत दिशा से आ रही रेत से लदी लॉरी से भिडंत हो गयी। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। उन सभी की उम्र 22-26 साल थी। उन्होंने कहा कि सभी अपने एक चचेरे भाई का जन्मदिन मनाने के बाद मुलुगु जा रहे थे।

जलमग्न जमीन में गिर कर डूबने से दो बच्चों की मौत

कोटा में अपने घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों की मौत जलमग्न भूखंड में गिर कर डूबने से हो गई। दोनों बच्चों की उम्र पांच और आठ साल थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टैगोर नगर के रहनेवाले अफजल और फिरोज मंगलवार शाम चार बजे खेलने के लिए घर से बाहर निकले थे। जब वे देर शाम तक भी घर नहीं लौटे तो परिवार के सदस्यों ने पुलिस थाने में जाकर लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया। आर के पुरम सर्कल के निरीक्षक संदीप विश्नोई ने बताया कि बारिश के बाद जलमग्न एक भूखंड में बच्चों के शव तैरते मिले। यह स्थान चाणक्यपुरी स्थित उनके घर से कुछ मीटर की दूरी पर ही है। पुलिस ने इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम के बाद उसे परिवार को सौंप दिया।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरहत्याकांडकेसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?