लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने कर दी हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 27, 2021 07:22 IST

पुलिस उपाधीक्षक ओमेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार तथा शुक्रवार की मध्यरात्रि को हुई जब मीणा अपने घर में सो रहे थे। महिला के प्रेमी तथा उसके साथी ने तलवार और लोहे के डंडे से उनपर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबारण जिले के चीपबरोड थाना अंर्तगत अखाखेड़ी गांव में उनके घर में उनका खून से लथपथ शव मिला।पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान प्रेम नारायण मीणा के रूप में हुई है, जो राजस्थान सीमा से लगे मध्य प्रदेश के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक था।

कोटा: राजस्थान के कोटा में अवैध संबंधों में बाधा बने अपने पति को मौत के घाट उतारने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दोनों ने उसी गांव के निवासी एक अन्य व्यक्ति को साथ लेकर हत्या की साजिश रची। तीसरे व्यक्ति को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान प्रेम नारायण मीणा के रूप में हुई है, जो राजस्थान सीमा से लगे मध्य प्रदेश के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक था।

पुलिस उपाधीक्षक ओमेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार तथा शुक्रवार की मध्यरात्रि को हुई जब मीणा अपने घर में सो रहे थे। महिला के प्रेमी तथा उसके साथी ने तलवार और लोहे के डंडे से उनपर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि बारण जिले के चीपबरोड थाना अंर्तगत अखाखेड़ी गांव में उनके घर में उनका खून से लथपथ शव मिला। शेखावत ने कहा मीणा बीते दस दिन से छुट्टी पर थे और होली के बाद ड्यूटी पर जाने वाले थे।

डीएसपी ने कहा कि जांच में पता चला कि मीणा की पत्नी रुक्मणि (40) तथा नजदीकी परोली गांव में रहने वाले उसके प्रेमी जितेन्द्र बैरवा (32) के बीच बीते दो साल से अवैध संबंध थे और मीणा उनके संबंधों में बाधा बन गया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने हत्या की साजिश रची और उसी गांव के हंसराज भील (40) नामक व्यक्ति को 20 हजार रुपये देकर अपने साथ मिला लिया। शेखावत ने कहा कि तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है।  

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :हत्याराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?