लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जिंदा जलायी गई बलात्कार पीड़िता की मौत, परिवार बोला- जमानत पर बाहर आए रेप के आरोपी ने घटना को अंजाम दिया

By अनुराग आनंद | Updated: March 7, 2021 07:45 IST

गंभीर रूप से झुलसी रेप पीड़िता को पहले सीएचसी गोलूवाला ले जाया गया और बाद में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला की नानी का आरोप है कि उनकी नातिन के साथ बलात्कार करने वाले प्रदीप विश्नोई ने उसे जिंदा जलाया है।पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है और विश्नोई की भूमिका की जांच की जा रही है।

जयपुर: राजस्थान में जिंदा जलाई गई बलात्कार पीड़िता की शनिवार सुबह इलाज के दौरान जयपुर के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इस सिलसिले में पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक व्यक्ति वह है जिसके खिलाफ महिला ने दो साल पहले बलात्कार की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रभावित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। यह घटना हनुमानगढ़ जिले की है। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के एक व्यक्ति पीड़िता के मकान में घुसा और बाहर से कमरे में मिट्टी का तेल छिड़क कर दरवाजा खटखटाया। जब पीड़िता ने दरवाजा खोला आरोपी ने जलती हुई एक लकड़ी उसकी ओर फेंक दी जिससे वहां आग लग गयी और महिला बुरी तरह से झुलस गयी।

लड़की से रेप केस में जेल से जमानत पर निकले आरोप शख्स पर परिवार वालों ने जिंदा जलाने का आरोप लगाया

झुलसी हुई महिला को पहले सीएचसी गोलूवाला ले जाया गया और बाद में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस अग्निकांड में मृत महिला की नानी का आरोप है कि उनकी नातिन के साथ बलात्कार करने वाले प्रदीप विश्नोई ने उसे जिंदा जलाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है और विश्नोई की भूमिका की जांच की जा रही है। पहले वाले मामले में विश्नोई जमानत पर है और पुलिस उससे इस मामले में भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति घटना के बाद पीड़िता के घर से जाता दिख रहा है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक एम. एल. लाठर ने बताया कि घटना को काफी गंभीरता से लिया गया और मामले की जांच की जा रही है। इस सिलसिले में हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

मृतका के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है-

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन की निगरानी में पुलिस उपाधीक्षक एस आई सी ए डब्ल्यू यूनिट, हनुमान गढ़ द्वारा जांच की जा रही है। अनुसंधान अधिकारी की मदद में साइबर तकनीक में दक्ष पुलिस कर्मियों को भी जांच टीम में शामिल किया गया है। आधिकारिक बयान के अनुसार राज्य सरकार ने मृतका के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :राजस्थानरेपअग्निकांडअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?