लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः घर में मिली महिला और दो बच्चों की लाशें, पति फरार, गले पर वार के निशान

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 22, 2020 21:19 IST

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया। जानकारी के अनुसार, मृतका का फरार पति ट्रक ड्राइवर है, जो धौलपुर जिले का निवासी है और बांसवाड़ा में किराये के मकान में रह रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला और दोनों बच्चे उसे मृत मिले और तीनों ही के गले पर धारदार हथियार से वार किये जाने के निशान थे।पड़ोसियों ने बताया कि एक रात पहले मृतक परिवार के घर से झगड़ा होने की आवाजें आ रही थी।

जयपुरः राजस्थान के बांसवाड़ा शहर में महिला और दो बच्चों के गले पर वार कर हत्या किये जाने का एक मामला सामने आया है। वहीं मृतक महिला का ट्रक चालक पति फरार है।

गुरुवार सवेरे एक रिश्तेदार द्वारा मौके पर पहुंचने पर मामले का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया। जानकारी के अनुसार, मृतका का फरार पति ट्रक ड्राइवर है, जो धौलपुर जिले का निवासी है और बांसवाड़ा में किराये के मकान में रह रहा था।

उसके साथ में उसकी पत्नी, बेटा और बेटी भी रह रहे थे। गुरुवार को पास ही रहने वाला एक रिश्तेदार जब ट्रक चालक के घर पहुंचा तो महिला और दोनों बच्चे उसे मृत मिले और तीनों ही के गले पर धारदार हथियार से वार किये जाने के निशान थे।

पड़ोसियों ने बताया कि एक रात पहले मृतक परिवार के घर से झगड़ा होने की आवाजें आ रही थी। जिसके बाद मामला शांत हो गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले जाया जा रहा है। वहीं, हत्या किस कारण से हुए इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। 

नाकाबंदी के दौरान ट्रैफिक कांस्टेबल को ट्रक ने कुचला, सड़क पर बिखरे चिथड़े

राजस्थान की राजधानी जयपुर मे गुरुवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने जयपुर-आगरा हाइवे पर नाकाबंदी में ड्यूटी दे रहे एक ट्रेफिक कांस्टेबल की कुचल कर उसकी जान ले ली। ट्रक की चपेट में आया कांस्टेबल लगभग 200 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया। जिसके चलते सिपाही के शरीर के चिथड़े सड़क पर काफी दूर तक बिखर गए।

हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस उपायुक्त मौके पर पहुंचे और उसे मृतक के शव के अवशेषों को एकत्र कर मोर्चरी पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले कांस्टेबल परताराम (50) थे। वह शाहजहांपुर, जिला अलवर के रहने वाले थे।

यहां दरबार स्कूल क्वार्टर में रहते थे और लम्बे समय से यातायात पुलिस में पदस्थापित थे। उनकी ड्यूटी हाइवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली इंटरसेप्टर पर बतौर चालक लगी हुई थी। आज पुलिस कंट्रोल के आदेश के बाद दोपहर 3 बजे शाम 5 बजे तक रोजाना की तरह हाइवे पर नाकाबंदी करनी थी।

पुलिस टीम खोनागोरियान इलाके में आगरा हाइवे पर कानोता जाने वाले तिराहे पर कार्रवाई कर रही थी। अचानक कानोता से जयपुर की तरफ तेज रफ्तार ट्रक को आते देखकर ड्राइवर कांस्टेबल परताराम ने रोड पर आए। उन्होंने काफी दूर से ही ट्रक को रुकने का इशारा किया। चालक ने गति कम नहीं की और परताराम को कुचलकर घसीटते हुए ले गया। जिससे कुछ ही देर में उसके शरीर के परखच्चे उड़ गये और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुरहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए