लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सवाल का जवाब नहीं देने पर दलित छात्र से की गई पिटाई, जालौर के बाद अब दौसा और पाली में 2 मामले दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2022 07:13 IST

आपको बता दें कि बाड़मेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक ने कक्षा सात के एक दलित छात्र की कथित रूप से पिटाई इसलिए कर दी क्योंकि वह पूछे गए सवालों का उत्तर नहीं दे पाया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में फिर से दलित बच्चों के साथ पिटाई करने का मामला सामने आ रहा है। इस बार राजस्थान के पाली और दौसा जिले में कथित पिटाई की गई है। वहीं पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जयपुर:राजस्थान के पाली जिले में 14 वर्षीय दलित छात्र की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को हिरासत में लिया गया और उसे निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। 

पुलिस ने बताया कि राजस्थान के दौसा जिले में इसी तरह की एक घटना में पांचवीं कक्षा के एक दलित छात्र की स्कूल के शिक्षक ने कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों घटनाओं के संबंध में शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार

पाली जिले के बगड़ी थाना प्रभारी भंवरलाल ने बताया कि पाली जिले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक भंवर सिंह के खिलाफ गुरुवार रात 14 वर्षीय दलित छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। 

उन्होंने बताया कि नौवीं कक्षा के दलित छात्र के परिजनों की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर शिक्षक भंवर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। वहीं शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। 

दौसा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक रामेश्वर गुर्जर के खिलाफ गुरुवार को पांचवीं कक्षा के एक दलित छात्र की कथित तौर पर पिटाई का मामला सिकंदरा थाने में दर्ज किया गया है। 

इस कारण की गई पिटाई

मानपुर के सर्किल अधिकारी संतराम ने बताया कि घटना छह अगस्त की है और परिजनों की ओर से घटना के 19 दिन बाद इस संबंध में गुरुवार को सिंकदरा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि छात्र का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच जारी है। 

उल्लेखनीय है कि बाड़मेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक ने कक्षा सात के एक दलित छात्र की कथित रूप से पिटाई इसलिए कर दी क्योंकि वह पूछे गए सवालों का उत्तर नहीं दे पाया था। विभिन्न दलित संगठनों ने इस मामले में अपना विरोध दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया था। 

इससे पूर्व जालोर में एक नौ वर्षीय दलित छात्र की 20 जुलाई को स्कूल के शिक्षक ने पीने के पानी के बर्तन को छूने पर कथित तौर पर पिटाई कर दी थी। बाद में 13 अगस्त को छात्र की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानदलित विरोधPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज