लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: दौसा में 4 साल की मासूम के साथ दरिदंगी; सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, बीजेपी ने गहलोत सरकार पर कसा तंज

By अंजली चौहान | Updated: November 11, 2023 10:29 IST

पुलिस अधिकारी को पुलिस लाइन में तैनात किया गया था, लेकिन चुनाव संबंधी ड्यूटी के लिए राहुवास पुलिस स्टेशन में काम करने का आदेश दिया गया था

Open in App

दौसा: राजस्थान में चुनाव माहौल के बीच एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां दौसा जिले में एक चार साल की नाबालिग लड़की साथ दुष्कर्म हुआ है जिसका आरोप एक पुलिस उप-निरीक्षक पर लगा है। इस आरोप में पुलिस ने सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान भूपेन्द्र के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, कथित घटना शुक्रवार को हुई। दौसा से जो दृश्य सामने आए, उनमें लालसोट इलाके में राहुवास पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन करते दिख रहे हैं।

इस घटना के सामने आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा लालसोट क्षेत्र के पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां सैकड़ों गुस्साए प्रदर्शनकारियों को पुलिस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाते देखा गया।

इस मामले पर गुस्सा जाहिर करते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा शहजाद पूनावाला ने कहा, ''राजस्थान के दौसा में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है, जहां हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा गई थीं। राजस्थान पुलिस में एक सब-इंस्पेक्टर ने चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया है. जब पिता मुकदमा दर्ज कराने जाता है थाने में केस, पिटाई होती है...आज 'रक्षक' भी 'भक्त' बन गया है।''

जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब पुलिस इंस्पेक्टर ड्यूटी पर तैनात था। वह अपने सहकर्मी कांस्टेबल के किराए के कमरे में पहुंचा, जहां पड़ोस में रहने वाले दूसरे कांस्टेबल की नाबालिग बेटी खेलने आई थी। पुलिस के मुताबिक, वह उसे फुसलाकर किराए के कमरे में ले गया जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

घटना की जानकारी नाबालिग की मां को तब हुई जब उसने आपबीती सुनाई। उसके पिता, जो जयपुर पुलिस में कांस्टेबल हैं, अपनी रात की ड्यूटी से लौटे, शिकायत दर्ज कराने के लिए राहुवास पुलिस स्टेशन गए लेकिन ऐसा नहीं कर सके।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पुलिसरेपBJPअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना