लाइव न्यूज़ :

Raja Bhaiya and Bhanvi Singh: साध्वी सिंह ने पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी कुमारी और समाचार चैनल से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2023 10:38 IST

Raja Bhaiya and Bhanvi Singh: भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि), 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से अश्लील व अभद्र शब्दों का प्रयोग) और 120 बी (साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देसाध्वी सिंह भानवी सिंह की बहन हैं। ‘‘साध्‍वी और रघुराज प्रताप के बीच संबंधों को’’ लेकर आपत्तिजनक आरोप लगाए।पत्रकार ने समाचार प्रसारित करने के पहले आरोप के संबंध में मेरा पक्ष नहीं जाना।

Raja Bhaiya and Bhanvi Singh: जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी कुमारी और एक निजी समाचार चैनल से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ यहां सोमवार को एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इन चारों के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में साजिश, मानहानि और महिला की गरिमा का अपमान करने के संबंध में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हजरतगंज थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में रहने वाली साध्वी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने भानवी कुमारी, चैनल के उपाध्यक्ष संत प्रसाद राय, संवाददाता अभिषेक उपाध्याय और एंकर अखिलेश आनन्‍द के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि), 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से अश्लील व अभद्र शब्दों का प्रयोग) और 120 बी (साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

साध्वी सिंह भानवी सिंह की बहन हैं। दर्ज प्राथमिकी में साध्‍वी सिंह ने यह आरोप लगाया है कि 28 अगस्त की शाम को चैनल पर उनके जीजा रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' और उनकी पत्नी (भानवी कुमारी) के तलाक मामले पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित किया गया, जिसमें संवाददाता ने ‘‘साध्‍वी और रघुराज प्रताप के बीच संबंधों को’’ लेकर आपत्तिजनक आरोप लगाए।

साध्वी ने यह भी आरोप लगाया कि भानवी और उनके बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद के कारण ‘‘जानबूझकर यह झूठा एवं मनगढ़ंत आरोप लगाया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ चैनल के किसी भी पत्रकार ने समाचार प्रसारित करने के पहले आरोप के संबंध में मेरा पक्ष नहीं जाना।’’

चरित्र हनन की साजिश करार दिया। साध्वी ने चेतावनी भी दी कि इस मामले में कार्रवाई न होने की स्थिति में उन्हें ‘‘अपनी मर्यादा बचाने के लिए आत्महत्या करने पर विवश होना पड़ेगा।’’ पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। रघुराज प्रताप सिंह प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से लगातार सातवीं बार विधायक हैं। रघुराज उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा सरकारों में मंत्री भी रह चुके हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशराजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह)लखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो