लाइव न्यूज़ :

रेलवे कर्मचारी ने बदला लेने के लिए सार्वजनिक किया महिला का मोबाइल नंबर, फिर ‘सेक्स चैट’ के लिए आने लगे पीड़िता को अश्लील कॉल व मैसेज, गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2022 16:29 IST

मामले में पुलिस ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता ने यादव को अपने फोन नंबर से भी फोन किया था और उसे डांटा था। इस कारण आरोपी अमित यादव उससे बदला लेना चाहता था और उसने यूट्यूब से वर्चुअल नंबर पर व्हाट्सऐप अकाउंट बनाना सीखना शुरू कर दिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे कर्मचारी को महिला का नंबर सार्वजनिक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला का नंबर सार्वजनिक करने से पीड़िता को ‘सेक्स चैट’ के लिए कॉल और मैसेज आने लगे थे। ये कॉल और मैसेज अंजान नंबर से आते थे जिसके कारण महिला काफी परेशान हो गई थी।

नई दिल्ली: ‘सेक्स चैट’ (अश्लील बातचीत) के लिए एक महिला का मोबाइल नंबर कथित रूप से सार्वजनिक करने के आरोप में रेलवे के 22 वर्षीय कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान पश्चिम करावल नगर निवासी अमित यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि यादव ने ऐसा महिला से बदला लेने के लिए किया था क्योंकि महिला ने अपने एक रिश्तेदार की बेटी से संबंध रखने को लेकर उसे डांटा था। 

पुलिस ने ऐसे किया आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामला 10 मई को तब सामने आया जब महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे कई नंबरों से ‘सेक्स चैट’ के लिए कई संदेश और फोन कॉल आ रहे हैं।  पुलिस ने महिला के घर के आस-पास गहन पूछताछ की और अन्य इलेक्ट्रॉनिक विवरण- आईपी एड्रेस समेत- और कई नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड एकत्र किए, जिनसे उसे फोन किया गया था। 

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने कहा कि जांच में उन्होंने पाया कि अमित यादव ने महिला का फोन नंबर प्रसारित करने के लिए एक व्हाट्सऐप अकाउंट बनाया था। उन्होंने बताया कि करावल नगर इलाके में छापेमारी कर यादव को गिरफ्तार किया गया। 

आरोपी को पीड़िता ने लगाई थी फटकार

पूछताछ के दौरान यादव ने खुलासा किया कि वह भारतीय रेल में कैटरिंग स्टाफ के रूप में काम करता है और जनवरी 2020 में वह एक लड़की के संपर्क में आया था जो शिकायतकर्ता की बहन थी और उसके साथ ट्रेन में यात्रा कर रही थी। पुलिस के अनुसार, वे दोस्त बन गए और अपने फोन नंबरों का आदान-प्रदान किया था। डीसीपी ने कहा, हालांकि लड़की की जल्द ही शादी होने वाली थी और उसके परिवार को जब उसके रिश्ते के बारे में पता चला, तो उसने यादव को फोन किया और उसे फटकार लगाई थी। 

आरोपी ने यूट्यूब से सीखा वर्चुअल नंबर वाला व्हाट्सऐप अकाउंट बनाना

इस पर शर्मा ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता ने यादव को अपने फोन नंबर से भी फोन किया था और उसे डांटा था। इस कारण आरोपी अमित यादव उससे बदला लेना चाहता था और उसने यूट्यूब से वर्चुअल नंबर पर व्हाट्सऐप अकाउंट बनाना सीखना शुरू कर दिया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘उसने इस व्हाट्सऐप अकाउंट के जरिए शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर को अज्ञात लोगों को फॉरवर्ड करना शुरू कर दिया और जब कोई उसे कॉल करता तो वह कॉल नहीं उठाता था बल्कि उन्हें अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजता था।’’ 

आरोपी का कोई अपराधी रिकॉर्ड नहीं

पुलिस ने कहा कि यादव ने 2016 में अपने गृहनगर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से स्कूली शिक्षा पूरी की और 2020 में नौकरी के लिए दिल्ली आया था। उसे आर के एसोसिएट्स के माध्यम से भारतीय रेल के हाउसकीपिंग विभाग में नौकरी मिली थी। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से अपराध में प्रयुक्त एक स्मार्ट फोन और एक सिम कार्ड भी बरामद किया गया है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीNew Delhiगोरखपुरयौन उत्पीड़नयू ट्यूबव्हाट्सऐपWhatsapp
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये