लाइव न्यूज़ :

रायचूरः 19 वर्षीय महिला से कई बार बलात्कार करने और अंतरंग तस्वीरें ऑनलाइन लीक करने की धमकी देने के आरोप में अरेस्ट, खुद को पुलिस अधिकारी बताकर अपराध कर रहा था 22 वर्षीय शख्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2023 14:20 IST

अधिकारियों ने बताया कि यहां एक महिला थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुद को पुलिस अधिकारी बताकर अपराध करने के आरोप में 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता इंजीनियरिंग की छात्रा है। आठ अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।निजी पहचान संबंधी दस्तावेज ले लिए।

मंगलुरुः कर्नाटक के रायचूर से एक व्यक्ति को 19 वर्षीय महिला से कई बार बलात्कार करने और उसकी अंतरंग तस्वीरें ऑनलाइन लीक करने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यहां एक महिला थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुद को पुलिस अधिकारी बताकर अपराध करने के आरोप में 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पीड़िता इंजीनियरिंग की छात्रा है। उसने आठ अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में महिला ने कहा कि व्यक्ति से उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई, जिसने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताया था। उसने उससे उसके परिवार के सदस्यों को नौकरी दिलाने का वादा किया और उनके निजी पहचान संबंधी दस्तावेज ले लिए।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे मई में एक स्थानीय मंदिर और यहां के लोकप्रिय तन्निर्भवी समुद्र तट पर ले गया और अपने साथ उसकी कुछ अंतरंग तस्वीरें लीं। बाद में उसने तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी और उसे अपने साथ बेंगलुरु के एक लॉज में जाने के लिए मजबूर किया, जहां उसने उससे बलात्कार किया।

महिला ने बताया कि आरोपी उसे यहां पास के किन्नीगोली में एक लॉज में भी ले गया जहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने शिकायत में कहा कि बाद में उसने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी और तस्वीरें हटाने के एवज में 1.5 लाख रुपये की मांग की।

पुलिस ने कहा कि यमानूर एक नुक्कड़ थिएटर कलाकार है और उसने महिला को धोखा देने के लिए अपनी पुलिस वेशभूषा का इस्तेमाल किया। आरोपी पर यौन उत्पीड़न और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 (ए) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकबेंगलुरु बुल्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज