लाइव न्यूज़ :

14 नवंबर को मायके से लौटी थी पत्नी सोनी देवी, तीनों बच्चों को नाना के पास छोड़ा, पति भीमराज ने दरवाजा बंदकर धारदार हथियार से गला रेता और खुद लगाई फांसी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2025 15:18 IST

Raebareli:पुलिस के मुताबिक, सुरजा निहस्था गांव निवासी भीमराज उर्फ भीखू (32) और उसकी पत्नी सोनी देवी (28) शुक्रवार को घर के भीतर मृत पाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया है।तीनों बच्चों-शिवम (9), शुभी (7) और शिवांश (4) को उनके नाना के घर ही छोड़ आई थी।कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली।

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के खीरो थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक, सुरजा निहस्था गांव निवासी भीमराज उर्फ भीखू (32) और उसकी पत्नी सोनी देवी (28) शुक्रवार को अपने घर के भीतर मृत पाए गए।

उसने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि सोनी अपने मायके में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद 14 नवंबर को ससुराल लौटी थी, लेकिन वह अपने तीनों बच्चों-शिवम (9), शुभी (7) और शिवांश (4) को उनके नाना के घर ही छोड़ आई थी।

पुलिस के मुताबिक, जांच में पाया गया है कि सोनी के मायके से लौटने के बाद भीमराज ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियशर बरामद कर लिया गया है। उसने कहा कि वारदात के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?