लाइव न्यूज़ :

पंजाब के पटियाला में गुरुद्वारा परिसर में शराब पीने पर महिला की गोली मारकर हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: May 15, 2023 10:12 IST

पंजाब के पटियाला में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुद्वारा परिसर में कथित रूप से शराब पीने के कारण एक शख्स ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

Open in App

पटियाला:  पटियाला में एक गुरुद्वारा परिसर में कथित रूप से शराब पीने के कारण एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा के अनुसार घटना रविवार शाम को हुई। पुलिस ने बताया कि परमिंदर कौर नामक महिला ने दुखनिवारण साहिब गुरुद्वारा के ‘‘सरोवर’’ के पास कथित रूप से शराब पी थी।

अर्बन इस्टेट फेज वन निवासी 32 वर्षीय महिला को निर्मलजीत सिंह नामक व्यक्ति ने कई गोली मारीं। सिंह नियमित रूप से गुरुद्वारा आता था। शर्मा ने कहा, ‘‘परमिंदर कौर गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के सरोवर के पास शराब पी रही थी। जब संगत को इसका पता चला तो उन्होंने उसे प्रबंधक कार्यालय ले जाने का फैसला किया। हालांकि, वहां मौजूद निर्मलजीत सिंह सैनी नामक व्यक्ति ने गुस्से में आकर महिला को गोली मार दी।’’

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘सैनी ने अपने 32 बोर के लाइसेंसी रिवॉल्वर से महिला पर पांच राउंड गोलियां चलाईं।’’ पुलिस ने बताया कि कौर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो एक प्रॉपर्टी डीलर है और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

टॅग्स :पंजाबहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो