लाइव न्यूज़ :

पंजाबः IAS बेटे के अपहरण और हत्या केस में पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी कोर्ट में पेश, अगली सुनवाई की तारीख 30 सितंबर तय

By भाषा | Updated: September 25, 2020 18:04 IST

सैनी ने अदालत के समक्ष कहा कि वह वर्ष 1991 में बलवंत सिंह मुल्तानी की गुमशुदगी के मामले की जांच में शामिल होने को तैयार हैं। अदालत ने पंजाब पुलिस की विशेष जांच दल (एसआईटी) को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया और मामले की अगली सुनवाई की तारीख 30 सितंबर तय की।

Open in App
ठळक मुद्देमोहाली की एक अदालत के समक्ष पेश हुए और अपने खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को रद्द करने का अनुरोध किया।विशेष लोक अभियोजक सरतेज सिंह नरुला ने कहा कि पूर्व डीजीपी अपने वकील के साथ न्यायिक मैजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) रविंदर कौर की अदालत के समक्ष पेश हुए। जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने और आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय सहयोग करने के लिए ''तैयार''हैं।

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुमेध सिंह सैनी शुक्रवार को मोहाली की एक अदालत के समक्ष पेश हुए और अपने खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को रद्द करने का अनुरोध किया।

सैनी ने अदालत के समक्ष कहा कि वह वर्ष 1991 में बलवंत सिंह मुल्तानी की गुमशुदगी के मामले की जांच में शामिल होने को तैयार हैं। अदालत ने पंजाब पुलिस की विशेष जांच दल (एसआईटी) को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया और मामले की अगली सुनवाई की तारीख 30 सितंबर तय की।

विशेष लोक अभियोजक सरतेज सिंह नरुला ने कहा कि पूर्व डीजीपी अपने वकील के साथ न्यायिक मैजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) रविंदर कौर की अदालत के समक्ष पेश हुए। सैनी ने अपने आवेदन में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने उन्हें मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया है और उनके खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट वापस ले लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने और आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय सहयोग करने के लिए ''तैयार''हैं।

मोहाली के मटौर पुलिस थाने में एसआईटी के समक्ष पेश होने में विफल रहने के दो दिन बाद सैनी ने यह आवेदन दाखिल किया है। अदालत ने सैनी के खिलाफ 12 सितंबर को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था और पुलिस को निर्देश दिया था कि सैनी को 25 सितंबर तक अदालत के समक्ष पेश करें।

मुल्तानी की 1991 में गुमशुदगी के सिलसिले में पूर्व डीजीपी के खिलाफ मई में मामला दर्ज किया गया था। मुल्तानी अपनी गुमशुदगी के समय चंडीगढ़ उद्योग एवं पर्यटन निगम में जूनियर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थे। पुलिस ने मुल्तानी के लापता होने के संबंध में प्राथमिकी में पिछले महीने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या के आरोप भी जोड़ दिए थे।

सैनी पर 1991 में आतंकवादी हमला होने के बाद पुलिस ने मोहाली निवासी बलवंत मुल्तानी को पकड़ा था। सैनी उस समय चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक थे। बलवंत मुल्तानी के भाई पालविंदर सिंह मुल्तानी की शिकायत पर सैनी और छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

टॅग्स :पंजाबहरियाणाकोर्टसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी