लाइव न्यूज़ :

Punjab: पुलिस और मूसेवाला के दो संदिग्ध हत्यारों के बीच मुठभेड़, गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2022 16:40 IST

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बदमाश जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल थे। ये दोनों फरार थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस बल ने इलाके की घेराबंदी कर ली और लोगों से घरों में रहने को कहा गया।गोलियां चलने की आवाजें सुनाईं दीं जहां आरोपियों के छिपे होने की बात कही जा रही थी।गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

चंडीगढ़ः अमृतसर में पंजाब पुलिस और गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल दो बदमाशों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूचना मिली है कि भकना गांव में हुई मुठभेड़ में लोग हताहत हुए हैं, लेकिन इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं की जा सकी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बदमाश जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल थे। ये दोनों फरार थे। उन्होंने बताया कि बल ने इलाके की घेराबंदी कर ली और लोगों से घरों में रहने को कहा गया। उस स्थान से गोलियां चलने की आवाजें सुनाईं दीं जहां आरोपियों के छिपे होने की बात कही जा रही थी।

गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। गौरतलब है कि गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा गांव में कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में रूपा और कुसा 21 जून को मोगा जिले में समालसर में मोटरसायकिल पर बैठे दिखाई दिए थे।

पुलिस ने छह हमलावरों की पहचान की है, जो हत्या में शामिल दो मॉड्यूल का हिस्सा थे। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने तीन निशानेबाजों -प्रियव्रत फौजी, कशिश और अंकित सिरसा को पहले पकड़ा था। रूपा और कुसा दूसरे मॉड्यूल का हिस्सा थे। समझा जाता है कि कुसा ने मूसेवाला पर गोली चलाई थी।

कुसा और रूपा 29 मई को मानसा जिले के जवाहर के गांव में मूसेवाला की कार का पीछा कर रहे थे। यह दोनों टोयोटा कोरोला कार में थे। अपराध को अंजाम देने के बाद कुसा और रूपा ने एक कार छीनी और भाग गए। यह कार बाद में मोगा जिले में खड़ी पाई गई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसिद्धू मूसेवालाPunjab Policeपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?