लाइव न्यूज़ :

पंजाब के DSP ने पत्नी पर चला दी गोली, देर से दरवाजा खोलने को लेकर हुए थे गुस्सा, महिला ने थाने में जाकर पति की बताई करतूत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2020 13:46 IST

अतुल सोनी 'सिंघम' के नाम से मशहूर हैं। फिलहाल डीएसपी की पत्नी को गोली नहीं लगी। वहीं, अतुल सोनी अभी फरार हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देडीएसपी अतुल सोनी को 2012 में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया थाछले साल डीएसपी के रूप में पदोन्नति से पहले मोहाली और रोपड़ जिलों में सीआईए स्टाफ के प्रभारी के रूप में तैनात थे।

पंजाब के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अतुल सोनी पर अपने ही पत्नी पर गोली चलाने का आरोप लगा है। डीएसपी सोनी पर धारा 323 (हमला), 307 (हत्या का प्रयास), 498-A (घरेलू हिंसा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार (19 जनवरी) की देर रात में घर पहुंचे डीएसपी ने जब पत्नी से दरवाजा खोलने के लिए बोला और देर से दरवाजा खोलने पर डीएसपी ने अपने ही पत्नी ऊपर गोली चला दी। 

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना से सेक्टर 68 में एकहाउसिंग सोसाइटी में हुई। पुलिस के अनुसार मुताबिक मामला फेज 8 पुलिस स्टेशन पर दर्ज किया गया।  बता दें कि DSP अतुल चंडीगढ़ में पंजाब सशस्त्र पुलिस (PAP) की 82 वीं बटालियन में तैनात हैं। अतुल सोनी 'सिंघम' के नाम से मशहूर हैं। फिलहाल डीएसपी की पत्नी को गोली नहीं लगी। वहीं, अतुल सोनी अभी फरार हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक डीएसपी की पत्नी सुनीता सोनी ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में सतवा रेस्टोरेंट में गई थी, जहां कथित तौर पर बदतमीजी की थी। सुनीता ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके पति ने उन्हें रेस्तरां में धकेल दिया था जिसके कारण उन्हें भी चोट लगी थी।

पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अतुल जब घर आए तो वो मुझे गाली देना शुरू कर दिया और जब उसने आपत्ति जताई तो आरोपी ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और फायर कर दिया। 

डीएसपी अतुल सोनी पर पहले भी लगें हैं आरोप

डीएसपी अतुल सोनी को 2012 में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था, जब वह 46 जिंदा कारतूस ले जा रहे थे और मनीला के लिए उड़ान भरने वाले थे। वह पिछले साल डीएसपी के रूप में पदोन्नति से पहले मोहाली और रोपड़ जिलों में सीआईए स्टाफ के प्रभारी के रूप में तैनात थे। 

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी