लाइव न्यूज़ :

Punjab: पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की मौत की जांच CBI के हवाले, हत्या के केस में FIR दर्ज

By अंजली चौहान | Updated: November 7, 2025 08:55 IST

Punjab Aqil Akhter Murder Case: पंजाब के सेवानिवृत्त डीजीपी (मानवाधिकार) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की रहस्यमय मौत का मामला पंचकूला पुलिस से सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया।

Open in App

Punjab Aqil Akhter Murder Case: पंजाब का हाई प्रोफाइल केस अकील अख्तर के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की कथित हत्या का मामला दर्ज किया और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ जाँच शुरू की। इस घटनाक्रम से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय जाँच ब्यूरो ने स्थानीय पुलिस द्वारा पहले दर्ज की गई प्राथमिकी (एफआईआर) को फिर से दर्ज किया है, जिसमें मुस्तफा, उनकी पत्नी और तीन बार विधायक रहीं रजिया सुल्ताना, उनकी बेटी और बहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और 61 (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "मृतक और उसके परिवार के बीच असंतोष पनप रहा था। 27 अगस्त को, अकील अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो सार्वजनिक रूप से पोस्ट किया था जिसमें दावा किया गया था कि उसे अपने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों का पता चला है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी माँ और बहन सहित उसका परिवार उसे मारने या झूठे मामले में फँसाने की साजिश रच रहा है।"

हरियाणा सरकार ने पिछले महीने इस मामले की सीबीआई जाँच के आदेश दिए थे। अकील मनसा देवी कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के सेक्टर 4 स्थित अपने आवास पर बेहोशी की हालत में पाए गए थे और सेक्टर 6 स्थित सिविल अस्पताल पहुँचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके परिवार ने दावा किया कि उनकी मौत नशीली दवाओं के ओवरडोज़ के कारण हुई थी, और पोस्टमॉर्टम के बाद उनके शव को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित उनके पैतृक गाँव में अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया।

हालांकि, इस मामले ने तब नाटकीय मोड़ ले लिया जब मलेरकोटला निवासी और परिवार के एक परिचित शमशुद्दीन चौधरी ने अकील के 27 अगस्त के वीडियो का हवाला देते हुए शिकायत दर्ज कराई। मुस्तफा ने कहा है कि वह और उनका परिवार जाँच में पूरा सहयोग करने को तैयार हैं।

टॅग्स :Punjab Policeहत्याक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए