लाइव न्यूज़ :

65 वर्षीय महिला से 40 हजार ऋण के लिए साहूकार ने वसूले 8 लाख रुपए, मंदिर के बाहर भीख मांगने को हुई मजबूर, गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: February 9, 2022 13:16 IST

अनुसया पटोले नाम की 65 वर्षीय महिला की ये आपबीती तब सामने आई जब सकात नाम की सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस के संज्ञान में ये मामला लाया

Open in App
ठळक मुद्देसाहूकार महिला के 17000-18000 पेंशन की रकम भी ले लेता थाबुजुर्ग महिला पुणे नगर निगम की सेवानिवृत्त कर्मचारी हैमहिला ने 2017 में 40 हजार उधार लिए थे जिसके बदले में साहूकार ने उससे 8 लाख रुपए लिए

खड़कः महाराष्ट्र के पुणे से पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने एक बुजुर्ग महिला को 40 हजार ऋण के बदले उससे 8 लाख रुपए वसूले। बुजुर्ग महिला ने बताया कि ऋण चुकता कर दिए जाने के बावजूद साहूकार उससे पैसे लेते रहा। नौबत ये आ गई कि जीवनयापन के लिए उसे भीख मांगने पड़ी।

अनुसया पटोले नाम की 65 वर्षीय महिला की ये आपबीती तब सामने आई जब सकात नाम की सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस के संज्ञान में ये मामला लाया। मदद करनेवाली कार्यकर्ता के मुताबिक, महिला से बात करने के बाद उसने प्राथमिकी दर्ज करायी। महिला ने बताया कि साहूकार उसे धोखा दे रहा था। वह उसकी 17,000-18,000 रुपये की पेंशन निकाल लेते थे। साहूकार ने महिला बैंक पासबुक भी ले ली थी।

पीड़ित महिला पुणे नगर निगम की सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उसने बताया कि एक अवैध साहूकार दिलीप वाघमारे से उसने 40 हजार रुपए उधार लिए थे। साहूकार ने उससे उधार लिए गए 40,000 रुपये के ऋण की अदायगी के बावजूद ब्याज राशि लेना जारी रखा।  महिला ने कहा कि उससे पैसे लेने के लिए उसने मेरा एटीएम कार्ड, पासबुक ले लिया और दावा किया कि मुझे अब भी उसका पैसा देना है।

 खड़क पीएस के उप निरीक्षक यशपाल सूर्यवंशी ने कहा कि, आरोपी दिलीप वाघमारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने 2017 से पीड़िता के खाते से लगभग 8 लाख रुपये निकाले, जब उसने उससे पैसे उधार लिए। दैनिक खर्चों को पूरा करने में मुश्किल होने के बाद महिला ने भीख मांगना शुरू कर दिया।

टॅग्स :Puneलोकमत हिंदी समाचारहिंदी समाचारHindi Samachar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी