लाइव न्यूज़ :

PSI भर्ती घोटालाः अभ्यर्थियों ने पीएम मोदी को खून से लिखा खत, न्याय नहीं मिलने पर आतंकी समूह में शामिल होने की दी धमकी

By आजाद खान | Updated: May 16, 2022 13:12 IST

PSI Recruitment Scam: आपको बता दें कि राज्य सरकार ने इसी महीने यह फैसला किया है कि वह इस भर्ती के लिए फिर से परीक्षा कराएगी।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों के एक समूह ने पीएम मोदी को खून से पत्र लिखकर न्याय की मांग की है। वे जल्द से जल्द परीक्षा को कराने की मांग कर रहे हैं जो स्कैम के चलते फिर से होने वाली है।यह मामला कर्नाटक के 545 पुलिस सब-इंस्पेक्टरों (PSI) की भर्ती का है।

PSI Recruitment Scam:कर्नाटक के 545 पुलिस सब-इंस्पेक्टरों (PSI) की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में हो रही देरी के कारण छात्रों के एक समूह ने पीएम मोदी को खून से पत्र लिख कर न्याय दिलाने की बात कही है। इन छात्रों ने पत्र में यह भी धमकी दी है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आतंकवादियों के साथ मिल जाएंगे और देश विरोधी काम करेंगे। छात्रों ने दो पन्नों का पत्र को अपने खून से लिखा है और इस मामले में जल्द से जल्द फैसली की मांग की है। आपको बता दें कि इस स्कैम की अभी जांच चल रही है और ऐसे में राज्य सरकार ने इसी महीने यह फैसला किया है कि वह इस भर्ती के लिए फिर से परीक्षा कराएगी। छात्रों द्वारा लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस पर लोगों द्वारा प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि कर्नाटक के 545 पुलिस सब-इंस्पेक्टरों (PSI) की भर्ती में हुए स्कैम की जांच सीआईडी कर रही है। इस जांच में यह खुलासा हुआ है कि कलबुर्गी के एक निजी स्कूल ने परीक्षा की देखरेख करने गए एक अधिकारी को यह कहा था कि वे छात्रों को परीक्षा में नकल करने दें। यही नहीं पिछले हफ्ते पुलिस उपाधीक्षक (DySp) शांता कुमार को भी इस स्कैम में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। गौरतलब है कि शांता कुमार पुलिस की भर्ती शाखा के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि इन्होंने इस स्कैम में अन्य आरोपियों की मदद की है। 

कैसे घोटाला आया था सामने 

इस स्कैम का खुलासा तब हुआ था जब कलबुर्गी जिले में एक छात्र को केवल 21 सवालों के जवाब देने पर उसे 100 प्रतिशत अंक दिए गए थे। मामले में अब तक 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें अफजलपुर विधायक का एक गनमैन भी शामिह है। शुरुआती जांच में इस घुटाले पर पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्रों से 75-80 लाख रुपए घूस लेकर परीक्षा में पास कराने का दावा करते थे। हालांकि राज्य सरकार ने इस भर्ती को रद्द कर फिर से परीक्षा कराने की बात कही है। इस परीक्षा में करीब 54 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था। यही परीक्षा को जल्दी कराने की छात्रों का एक समूह मांग कर रहा है और इसके लिए उन लोगों ने पीएम मोदी को खून से लिखा पत्र भी लिखा है।  

टॅग्स :कर्नाटकक्राइमनरेंद्र मोदीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी