लाइव न्यूज़ :

पैगंबर विवादः हावड़ा में प्रदर्शनकारियों ने जलाया भाजपा का दफ्तर, पांचला बाजार में दुकान में लगाई आग, पुलिसकर्मियों पर हुआ पथराव

By अनिल शर्मा | Updated: June 11, 2022 16:07 IST

भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को हावड़ा जिले के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देसामने आए वीडियो में पुलिसकर्मियों को आग बुझाते देखा जा सकता है प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव किए जाने पर पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े

कोलकाताः  पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के पांचला बाजार में शनिवार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच फिर से झड़प हुई है। प्रदर्शनकारियों ने जिले के एक दुकान में आग लगा दी। सामने आए वीडियो में पुलिसकर्मियों को आग बुझाते देखा जा सकता है। 

प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव किए जाने पर पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके साथ ही रघुदेवपुर में प्रदर्शनकारियों ने पहले पुलिस पर पथराव किया फिर भाजपा कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। सामने आई तस्वीरों में भाजपा कार्यालय का बाहरी हिस्सा प्रभावित हुआ है वहींअंदर मौजूद कई सामान जलकर खाक हो गए।

गौरतलब है कि भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को हावड़ा जिले के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

जिले में हिंसक विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, कई पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। जिले में 13 जून तक इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। 15 जून तक उलुबेरिया, डोमजूर और पंचला जैसे कई क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि हावड़ा जिले में हुई हिंसक घटनाओं के पीछे कुछ राजनीतिक दलों का हाथ है। उन्होंने राज्य में दंगे भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का वादा किया। उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी के संदर्भ में भाजपा के दो नेताओं पर कार्रवाई और इस मामले में शुरू हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए सवाल किया कि पार्टी द्वारा किए गए ‘पाप’ का खामियाजा आम लोगों को क्यों भुगतना चाहिए।  

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट में लिखा. ‘‘जैसा कि मैंने पहले कहा है पिछले दो दिनों में हावड़ा में हिंसक घटनाओं से सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है। इसके पीछे कुछ राजनीतिक दल शामिल हैं जो कि दंगा भड़काना चाहते हैं, लेकिन इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा द्वारा किए गए पाप का खामियाजा आम लोगों को क्यों भुगतना चाहिए।’’

टॅग्स :हावड़ापश्चिम बंगालMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी