लाइव न्यूज़ :

प्रतापगढ़ः कार-डंपर में टक्कर?, 5 की मौत और 2 घायल, भागने के प्रयास में राहगीरों और मोटरसाइकिल को रौंदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2025 16:10 IST

Pratapgarh: दुर्घटना में घायल फाइनेंसकर्मी सुंदरम पाण्डेय (26) और उसके साथी रामबाबू (30) को स्थानीय ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि नीरज सरोज (23), विजय सरोज (25) और विशाल गौतम (25) ने प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।राधेश्याम यादव (50) और बेटी आरती यादव (25) का एसआरएन अस्पताल में उपचार चल रहा है। डंपर चालक पुलिस की हिरासत में है। दुर्घटना के संबंध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Pratapgarh:उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर थाना रानीगंज क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर मंगलवार की देर शाम एक अनियंत्रित डंपर की टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। रानीगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक आदित्य सिंह ने बुधवार को बताया कि लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर मंगलवार की देर शाम मुंगरा बादशाहपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने रानीगंज कस्बा से गुजरने के दौरान एक कार को टक्कर मार दी और उसके बाद भागने के प्रयास में रानीगंज पावर हाऊस के निकट राहगीरों और मोटरसाइकिल को रौंदता हुआ पेड़ से जा टकराया। उन्होंने बताया कि लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सिंह के अनुसार, इस दुर्घटना में घायल फाइनेंसकर्मी सुंदरम पाण्डेय (26) और उसके साथी रामबाबू (30) को स्थानीय ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि नीरज सरोज (23), विजय सरोज (25) और विशाल गौतम (25) ने प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि कार सवार राधेश्याम यादव (50) और उसकी बेटी आरती यादव (25) का एसआरएन अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस यहां मरने वाले दो लोगों के शव का पोस्टमार्टम करा रही है, जबकि प्रयागराज में तीन मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। डंपर चालक पुलिस की हिरासत में है। दुर्घटना के संबंध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मध्य प्रदेश के रीवा में कार नहर में गिरी, तीन लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक कार के नहर में गिर जाने से इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह हादसा गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के अमिलकी गांव में मंगलवार रात लगभग नौ बजे हुआ। अधिकारी ने कहा, ‘‘कार में पांच लोग सवार थे। यह जिस रास्ते से गुजर रही थी, वहां पुलिया के निर्माण के कारण यात्रा मार्ग में बदलाव किया गया था।

हालांकि, कार दूसरे मार्ग की ओर जाने के बजाय सीधे चलते हुए नहर में जा गिरी।’’ उन्होंने कहा कि हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि दो अन्य घायलों का रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

अस्पताल के उपाधीक्षक यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि कृष खटीक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राज खटीक और राजीव राजीव रजक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। त्रिपाठी ने कहा कि हादसे में घायल दो लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup policeसड़क दुर्घटनाRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली