लाइव न्यूज़ :

पूजा चव्हाण आत्महत्याः लैपटॉप और मोबाइल नगरसेवक ने चुराया?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2021 13:37 IST

शिवसेना महिला जिला प्रमुख ने शिकायत में कहा है कि पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले में विपक्षी दल राजनीति कर पीडि़त युवती के परिवार और समाज की बदनामी कर रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना महिला जिला प्रमुख एड. संगीता चव्हाण ने कल देर रात शिकायत दर्ज कराई. पूजा के परिवार और समाज को बदनाम करने का काम रही हैं. चव्हाण ने शिकायत में कहा है कि पूजा के बंद फ्लैट में सेंध लगाकर लैपटॉप और मोबाइल समेत कीमती वस्तुओं को भी चुरा लिया गया है.

बीडः पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले ने अब एक अलग मोड़ ले लिया है. पूजा का लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने के मामले में पुणे के नगरसेवक धनराज घोगरे तथा बंजारा समाज को बदनाम करने के मामले में भाजपा की नेता चित्रा वाघ के खिलाफ शहर के शिवाजीनगर पुलिस थाने में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं.

शिवसेना महिला जिला प्रमुख एड. संगीता चव्हाण ने कल देर रात शिकायत दर्ज कराई. हालांकि, अब तक मामला दर्ज नहीं हुआ है. शिवसेना महिला जिला प्रमुख ने शिकायत में कहा है कि पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले में विपक्षी दल राजनीति कर पीडि़त युवती के परिवार और समाज की बदनामी कर रहा है.

शिकायत में कहा गया है कि चित्रा वाघ प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बता रही हैं कि पीड़ित युवती गर्भवती थी और उसका गर्भपात कराया गया. ऐसा कर वे पूजा के परिवार और समाज को बदनाम करने का काम रही हैं. इससे पीड़िता के माता-पिता आहत हैं.

एड. संगीता चव्हाण ने शिकायत में कहा है कि पूजा के बंद फ्लैट में सेंध लगाकर लैपटॉप और मोबाइल समेत कीमती वस्तुओं को भी चुरा लिया गया है. उसकी तस्वीरों, ऑडियो क्लिप और वीडियो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. एड. चव्हाण ने मांग की है कि अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईबीडउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम