लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Ki Taja Khabar: दुष्कर्म के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस से मारपीट, सात पर केस दर्ज

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 4, 2020 22:14 IST

पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने रींगस थाने से पुलिस सहायता मांगने पर सहायक उप निरीक्षक जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में एक टीम को भेजा।पुलिस द्वारा आरोपी राकेश मीणा से पूछताछ की जा रही थी।

जयपुर: राजस्थान के सीकर जिले के रानोली थाने मंे दर्ज दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने चैमूं पुरोहितान गई पुलिस के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है।

उक्त प्रकरण में पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। थाना इंचार्ज हिम्मत सिंह ने बताया कि चैमूं पुरोहितान में पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने रानोली पुलिस आई थी।

पुलिस ने रींगस थाने से पुलिस सहायता मांगने पर सहायक उप निरीक्षक जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में एक टीम को भेजा। पुलिस द्वारा आरोपी राकेश मीणा से पूछताछ की जा रही थी।

उसी दौरान चैमूं निवासी आदित्य, घीसाराम, छोटूराम, भंवर देवी व किरण और आभावास निवासी रवि प्रकाश, प्रकाश आदि ने एक साथ लाठी पत्थर आदि से पुलिस पर धावा बोल कर आरोपी को छुडाने का प्रयास किया।

इस पर मौके पर मौजूद पुलिस ने खाटूश्यामजी पुलिस को भी बुला लिया और सात लोगों के खिलाफ मारपीट और राजकार्य मंे बाधा डालने का मामला दर्ज कराया गया है।

 

टॅग्स :राजस्थानकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह