लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने दलित युवक का सिर मुंडवाया, पिटाई की, उपनिरीक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 22, 2020 05:10 IST

यह घटना मंगलवार को सामने आई, जिसको लेकर विपक्षी दलों ने नाराजगी जतायी जिसके बाद मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने इसे गंभीरता से लिया और पुलिस को फटकार लगाई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस महानिदेशक डी जी सवांग ने कहा कि संबंधित पुलिस थाने के एक उप-निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस मामले में पुलिस ने दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। युवक को इलाज के लिए राजा महेंद्रवरम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमरावती: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में पुलिस ने एक दलित युवक का कथित तौर पर सिर मुंडवाया और उसकी पिटाई की। दरअसल सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने रेत से लदी लॉरी को रोकने को लेकर शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके बाद पुलिस ने ऐसा किया।

यह घटना मंगलवार को सामने आई, जिसको लेकर विपक्षी दलों ने नाराजगी जतायी जिसके बाद मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने इसे गंभीरता से लिया और पुलिस को फटकार लगाई। पुलिस महानिदेशक डी जी सवांग ने कहा कि संबंधित पुलिस थाने के एक उप-निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि एससी/एसटी (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है। डीजीपी ने चेतावनी दी कि इस तरह के कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कहा कि मामले में आगे कानूनी कदम उठाए जाएंगे। युवक को इलाज के लिए राजा महेंद्रवरम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस के नेता के. कृष्ण मूर्ति द्वारा दर्ज कराये गए एक मामले में दलित युवक पर मामला दर्ज किया गया था। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसवाईएसआर कांग्रेस पार्टीवाई एस जगमोहन रेड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारतआंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घायलों के लिए भी मदद की घोषणा, जानें पूरी डिटेल्स

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी