लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ज्वैलरी शॉप में हुई 25 करोड़ की चोरी में पुलिस को मिली सफलता, छत्तीसगढ़ में पकड़े गए आरोपी

By आकाश चौरसिया | Updated: September 29, 2023 14:34 IST

दिल्ली और छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिल्ली में हुई चोरी में शामिल हाई प्रोफाइल चोरों को पकड़ लिया है। चोरों के पास से 18.50 किलो के हीरे और सोने के जेवरात और 12 लाख रुपये कैश बरामद हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंयु्क्त कार्रवाई में दिल्ली-छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिल्ली में हुई चोरी में शामिल हाई प्रोफाइल चोरों को पकड़ाचोरों के पास से 18.50 किलो के हीरे और सोने के जेवरात और 12 लाख रुपये कैश बरामद हुएछत्तीसगढ़ के मुताबिक इससे पहले ही दुर्ग में इन्होंने 2 करोड़ रुपये की चोरी की थी

रायपुर:दिल्ली में हुई बड़ी चोरी पर दिल्ली और छत्तीसगढ़ की बिलासपुर, रायपुर पुलिस ने मिलकर कार्रवाई करते हुए सुलझा लिया है। दोनों ने ही मिलकर कवर्धा से दूसरे आरोपी को पकड़ा तो उन्हें दिल्ली के भोगला में हुई चोरी की ज्वैलरी और कैश मिला है। 

दिल्ली पुलिस इस चोरी पर बहुत दिनों से जांच कर रही थी तभी मिली जानकारी के आधार पर पुलिस छत्तीसगढ़ पहुंची। जहां दोनों राज्यों की पुलिस ने ज्वाइंट कार्रवाई की। मिल रही सूचना के आधार पर कवर्धा से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक जांच जारी है। इस मामले में अभी जिन लोगों को पकड़ा गया है उनके पास से 12 लाख कैश और 18.50 किलो सोने और हीरों के जेवरात मिले हैं। दोनों ही छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पकड़े गए हैं। 

बिलासपुर एसपी संतोष सिंह ने इस बड़ी कार्रवाई पर कहा है कि जिस लोकेश श्रीवास को पकड़ा गया था उसके ऊपर पहले भी 7 से 8 चोरी के मामले बिलासपुर के अलग-अलग थानों में दर्ज थे। उसी के साथी को कवर्धा से पकड़ा गया उसके पास से शुक्रवार को 23 लाख का ज्वैलरी और कैश मिला है।

दूसरा आरोपी श्रीमति नगर, दुर्ग का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी हाई-प्रोफाइल हैं और इससे पहले कवर्धा में 2 करोड़ रुपये की चोरी को अंजाम दे चुके हैं। 

इसपर दिल्ली के ज्वैलरी शॉप मालिक ने पूरी घटना पर कहा है कि उन्होंने दुकान रविवार को बंद कर दी थी। लेकिन जब दुकान मालिक ने सोमवार को मार्केट बंद होने की वजह से मंगलवार को खोला तो काफी धूल मिली। 

उन्होंने कहा है कि दुकान के स्ट्रांग रूम में एक बड़ा होल देखा जिसे दीवार का कुछ हिस्सा तोड़कर भेदा गया था। इसके कारण वो समझ गए कि दुकान में लूट हुई है।

मालिक ने बताया कि दुकान में रखे माल की कीमत 20 से 25 करोड़ रुपये है। मालिक का इस वारदात पर कहना है कि चोरों ने छत से एंट्री ली है। चोरों ने सबकुछ बरबाद कर दिया है जिसमें दुकान की सीसीटीवी भी शामिल हैं।  

टॅग्स :क्राइमदिल्लीदिल्ली पुलिसPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये