लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, दो को गोली लगी

By भाषा | Updated: December 17, 2018 23:07 IST

नोएडा में एक व्यापारी से मोटरसाइकिल लूटकर भाग रहे बदमाशों व थाना सूरजपुर पुलिस के बीच सोमवार रात मुठभेड़ हो गई।

Open in App

नोएडा में एक व्यापारी से मोटरसाइकिल लूटकर भाग रहे बदमाशों व थाना सूरजपुर पुलिस के बीच सोमवार रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों को लगी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के एल जी कंपनी के पास से व्यापारी अजय से सोमवार रात को दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल, पर्स व मोबाइल फोन लूट लिया। 

एसएसपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर थाना सूरजपुर पुलिस बदमाशों की तलाश में चेकिंग करने लगी। उन्होंने बताया कि रात 9 बजे के करीब 130 फुटा रोड पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश पुलिस को आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पर गोलियां चलाने लगे। 

उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सुमित निवासी जनपद मुजफ्फरपुर, बिहार व नीतीश रोहतास निवासी सिकंदराबाद, बुलंदशहर को लगी। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनके पास से पुलिस ने लूटी हुई मोटरसाइकिल, पर्स व मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इन बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दर्जनों लूट की वारदातें की हैं।

टॅग्स :एनकाउंटरनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह